LPG Commercial Cylinder Price Cut From 1 November: आज यानी 1 नवंबर, शनिवार से देश में पैसों के लेनदेन से जुड़े कई नियमों में बदलाव हुए हैं। इसके साथ में देश में 1 नवंबर से कॉमर्शियल एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर के दाम घट गए हैं। दरअसल, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से दिल्ली से पटना तक नीले सिलेंडर यानी 19 किलोग्राम सिलेंडर के दाम में 5 रुपये से 6.50 रुपये तक की कटौती की है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर यानी 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में नरमी के बीच लिक्विड पेट्रोलियम गैस या एलपीजी (Liquid Petroleum Gas) की कीमतों में भी कमी देखी गई है और यही कारण है कि रेट में 1 नवंबर की कटौती के बाद देश की तमाम ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (IOC, HPCL, BPCL) ने एलपीजी सिलेंड की कीमतें पिछले एक साल में 200 रुपये से अधिक घटाई हैं। 1 नवंबर 2024 को दिल्ली में कमर्शिय गैस की कीमत 1802 रुपये थी जबकि यह अब 1590.50 रुपये का है। वहीं, पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ है।
दिल्ली से पटना तक क्या हैं नई कीमत?
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा 5 रुपये कटौती किए जाने के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर आज से 1590.50 रुपये में मिलेगा जबकि इससे पहले यह 1595.50 रुपये का था। वहीं, कोलकाता में इसकी नई कीमत 1694 रुपये है जबकि पहले 1700.50 रुपये था। यानी यहां पर 6.50 रुपये कम हुई हैं। मुंबई की बात करें तो अब यहां पर कमर्शियल गैस सिलेंडर 1542 रुपये में मिलेगा जो पहले 1547 रुपये का था जबकि चेन्नई में अब आज से कॉमर्शियल सिलेंडर 1750 रुपये में मिलेगा जो पहले 1754.50 रुपये का था।
6 महीने में 223 रुपये की कटौती
इससे पहले एक अक्टूबर को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 15.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। उससे पहले लगातार छह महीने इसकी कीमतें घटी थीं। इस साल मार्च महीने के दौरान दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत 1803 रुपये थी जो 1 अप्रैल को 1762 रुपये रह गई। 1 मई को इसमें फिर कटौती की गई और यह 1747.50 रुपये का रह गया। 1 जून को इसकी कीमत 1723.50 रुपये, 1 जुलाई को 1665 रुपये और 1 अगस्त को 1631.50 रुपये और एक सितंबर को 1680 रुपये थी। इस तरह 6 महीने में इसकी कीमत में 223 रुपये की कटौती की गई।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट
भारत में इंडियन ऑयल के डेटा के आधार पर एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) की कीमतों की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में आखिरी बार 8 अप्रैल को बदलाव हुआ था। आज, 1 नवंबर को 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर दिल्ली में 853 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये, पटना में 951 रुपये और लखनऊ में 890.50 रुपये में मिल रहा है। वहीं, कोलकाा में 879 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये का है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
