नई दिल्ली, अक्टूबर 18। हर निवेशक इस तरह से निवेश करना चाहता है कि उन्हें रॉकेट की तरह ग्रोथ मिले। साथ ही निवेशक जोखिम को भी दूर रखना चाहते हैं। मगर ऐसा नहीं हो सकता है कि आप जोखिम भी न लें और मोटा रिटर्न भी हासिल करें। अगर आप जोखिम ले सकते हैं तो फिर शेयर बाजार में आप महीने भर में पैसा दो-तीन गुना तक बढ़ा सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि कम रिस्क और अधिक रिटर्न वाला कोई कंसेप्ट नहीं है, बल्कि रिस्क और रिटर्न एक दूसरे के साथ चलते हैं। जितना आप रिस्क ले सकते हैं उतना अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं। हम यहां आपको ऐसे ही 5 शेयरों की जानकारी देंगे, जिन्होंने 1 महीने में निवेशकों का पैसा तीन गुना तक कर दिया है।
आरती इंडस्ट्रीज
आरती इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप इस समय 41,918.15 करोड़ रु है। पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर 193.88 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। ये शेयर एक महीने में 1.47 रु से 4.32 रु पर पहुंच गया। आज सोमवार को कंपनी का शेयर करीब 4.5 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ। 193.88 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 2.93 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। हमारी लिस्ट में यही वो कंपनी है, जिसने निवेशकों का पैसा करीब तीन गुना किया है।
गोपाला पॉलीप्लास्ट
गोपाला पॉलीप्लास्ट फाइनेंस भी उन शेयरों में शामिल है, जिन्होंने पिछले एक महीने में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया। इस कंपनी का शेयर 462.30 रु से 1225.70 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को गोपाला पॉलीप्लास्ट के शेयरों से 165.13 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 1,254.36 करोड़ रु है। आज कंपनी का शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ।
गीता रिन्यूएबल एनर्जी
गीता रिन्यूएबल एनर्जी के शेयर एक महीने में 164.74 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका शेयर 92.60 रु से एक महीने में 245.15 रु पर पहुंच गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 100.81 करोड़ रु है। इस कंपनी के 52 हफ्तों का शिखर 300.00 रु रहा है।
प्रोसीड इंडिया
लिस्ट में अगला नंबर है प्रोसीड इंडिया का। इस कंपनी के शेयर बीएसई पर एक महीने में 164.34 फीसदी की छलांग लगाई है। कंपनी का शेयर इस दौरान 66.75 रु से 176.45 रु पर पहुंच गया। आज प्रोसीड इंडिया का शेयर 5 फीसदी की उछाल के साथ 176.45 रु पर बंद हुआ। इस स्तर पर कंपनी की मार्कट कैपिटल 1,819.12 करोड़ रु है।
किदुजा इंडिया
किदुजा इंडिया का शेयर पिछले एक महीने में 51.30 रु से 135.45 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को 164.04 फीसदी रिटर्न मिला। आज कंपनी का शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 135.45 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 23.23 करोड़ रु है। पिछले 52 हफ्तों कंपनी का शेयर 135.45 रु तक ऊपर चढ़ा और 19.25 रु के निचले स्तर तक गिरा है। इस तरह की और भी कई कंपनियां हैं, जिन्होंने निवेशकों को एक महीने में 150 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है, जिनमें क्रेओन फाइनेंशियल, चेन्नई फेरोस और रोहित फेरो शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications