नई दिल्ली, नवंबर 8। शेयर बाजार में एक से अच्छे एक शेयर हैं। इन शेयरों में निवेश करके तगड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है। अगर आप भी शेयर में निवेश करते हैं तो इन शेयरों में निवेश के लिए देख सकते हैं। इन शेयरों को वित्तीय बाजार की जानकार कंपनी रिलायंस सिक्योरिटीज ने निवेश के लिए छांटा है। इस कंपनी ने इन कंपनियों के रेट 1 साल में कहां तक जा सकते हैं, इस बात का अनुमान जताया है। कुछ कंपनियों के बारे में इन जानकारों का कहना है कि यह शेयर 50 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे सकते हैं। जानिए टॉप 10 शेयर की लिस्ट।
जानिए कितना मुनाफा करा सकता है गुजरात गैस का शेयर
गुजरात गैस के शेयर में अगर निवेश किया जाए तो एक साल के अंदर ही यह शेयर करीब 63 फीसदी तक का रिटर्न दिला सकता है। शेयर बाजार के जानकारों ने इस शेयर का टारगेट प्राइस 967 रुपये का बताया है। गुजरात गैस देश की सबसे बड़ी सिटी गैस वितरण कंपनी है। यह देश के करीब 13.5 लाख घरों में गैस पहूंचाती है। इसके अलावा कंपीन देश में करीब 400 से अधिक सीएनजी स्टेशंस और 3500 से अधिक इंडस्ट्रियल यूनिट्स की जरूरतों को पूरा करती है। अभी कंपनी के शेयर रेट करीब 594 रुपये के आसपास चल रहा है।
जानिए कितना मुनाफा करा सकता है कल्पतरु पॉवर का शेयर
कल्पतरु पॉवर के शेयर में अगर इस वक्त निवेश किया जाए तो एक साल के अंदर ही 58 फीसदी तक का रिटर्न पाया जा सकता है। शेयर बाजार के जानकारों ने इस कंपनी के शेयर का टारगेट प्राइस 678 रुपये बताया है। कल्पतरु पॉवर को दुनिया भर में पॉवर टीएंडडी (ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रिब्यूशन), रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर सेग्मेंट्स से काफी कारोबार मिलता है। यह कारोबार लगातार बढ़ता हुआ माना जा रहा है। फिलहाल कंपनी का शेयर करीब 428 रुपये के स्तर पर चल रहा है।
जानिए कितना मुनाफा करा सकता है रामकृष्णा फॉर्जिंग्स का शेयर
रामकृष्णा फॉर्जिंग्स के शेयर में अगर आजकल निवेश किया जाए तो करीब 52 फीसदी तक का रिटर्न 1 साल के दौरान पाया जा सकता है। शेयर बाजार के जानकारों ने इस शेयर का टारगेट प्राइस 1700 रुपये बताया है। यह कंपनी फॉर्ज्ड प्रोडक्ट्स बनाती है। रामकृष्ण फॉर्जिंग्स दुनिया में ऑटो, रेलवेज, कृषि यंत्र, बियरिंग, तेल व गैस, पॉवर व कंस्ट्रक्शन, अर्थ मूविंग एंड माइनिंग सेक्टर से जुड़ी कंपनियों को आसान की आपूर्ति करती है। इस कंपनी का शेयर इस वक्त करीब 1117 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
जानिए कितना मुनाफा करा सकता है वरुण बीवरेजेज का शेयर
वरुण बीवरेजेज के शेयर में अगर अभी निवेश किया जाए तो 1 साल के दौरान करीब 39 फीसदी तक का लाभ कमाया जा सकता है। वित्तीय क्षेत्र के जानकारों के अनुसार इस कंपनी के शेयर का टारगेट प्राइस 1141 रुपये हो सकता है। यह आर जे कॉर्पेरेशन ग्रुप की कंपनी है। डोमेस्टिक बीवरेज इंडस्ट्री में वरुण बीवरेजेज एक महत्वपूर्ण कंपनी है। इस वक्त इस कंपनी का शेयर करीब 823 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
जानिए कितना मुनाफा करा सकता है एचसीएल का शेयर
एचसीएल के शेयर में अगर निवेश किया जाए तो एक साल के अंदर ही करीब 28 फीसदी तक का रिटर्न पाया जा सकता है। वित्तीय बाजार के जानकारों ने एचसीएल के शेयर का टारगेट प्राइस 1480 रुपये बताया है। एचसीएल आईटी की सेवाएं देने वाली कंपनी है। अभी यह कंपनी दुनिया के करीब 50 देशों में अपनी सेवाएं दे रही है। कंपनी के पास इस वक्त करीब 1.59 लाख से अधिक कर्मचारी हैं। कंपनी के शेयर का रेट आजकल करीब 1152 रुपये चल रहा है।
जानिए कितना मुनाफा करा सकता है एलएंडटी का शेयर
एलएंडटी के शेयर में अगर इस वक्त निवेश किया जाए तो एक साल के दौरान ही 27 फीसदी तक का रिटर्न पाया जा सकता है। शेयर बाजार के जानकारों ने इस शेयर का टारगेट प्राइस 2303 रुपये बताया है। एलएंडटी की विशेषज्ञता और हाई वैल्यू ऑर्डर्स की डिलीवरी का बेहतर ट्रैक रिकॉर्ड है। जानकारों के अनुसार नेशनल इंफ्रा पाइपलाइन, भारतमाला, सागरमाला, बुलेट ट्रेन और मेट्रो रेल प्रोजेक्ट्स जैसी परियोजनाओं से इस कंपनी का भारी फायदा हो सकता है। इस वक्त यह शेयर करीब 1800 रुपये रेट पर ट्रेड कर रहा है।
जानिए कितना मुनाफा करा सकता है अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर
अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में अगर अभी निवेश किया जाए तो 1 साल के दौरान 26 फीसदी तक का रिटर्न आसानी से पाया जा सकता है। वित्तीय क्षेत्र के जानकारों के अनुसार इस शेयर का टारगेट प्राइस 9400 रुपये हो सकता है। अल्ट्राटेक सीमेंट ग्रे सीमेंट बनाने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनी है। इसके अलावा सीमेंट उत्पादन में कंपनी दुनिया की टॉप 5 में है। इस वक्त इस कंपनी का शेयर करीब 7447 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
जानिए कितना मुनाफा करा सकता है निप्पन लाइफ इंडिया एएमसी का शेयर
निप्पन लाइफ इंडिया एएमसी के शेयर में अगर आजकल निवेश किया जाए तो 1 साल के दौरान 26 फीसदी तक का मुनाफा कमाया जा सकता है। शेयर बाजार के जानकारों ने इस शेयर का टारगेट प्राइस 526 रुपये का बतताया है। यह कंपनी निप्पन इंडिया म्यूचुअल फंड एसेट मैनेजमेंट कंपनी को मैनेज करती है। म्यूचुअल फंड बाजार में यह छठी बड़ी कंपनी है। इस वक्त इस कंपनी के शेयर का रेट करीब 417 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
जानिए कितना मुनाफा करा सकता है इनफोसिस का शेयर
इनफोसिस के शेयर में अगर इस वक्त निवेश किया जाए तो एक साल में करीब 24 फीसदी का रिटर्न पाया जा सकता है। वित्तीय बाजार के जानकारों की राय है कि कंपनी का शेयर एक साल के दौरान 2120 रुपये का स्तर छू सकता है। इनफोसिस बिजनस कंसल्टिंग, आईटी और आउटसोर्सिंग से जुड़ी सेवाएं देने वाली कंपनी है। जानकारों के अनुसार बढ़ते डिजिटाइजेशन के चलते सबसे ज्यादा फायदा इनफोसिस को मिल सकता है। इनफोसिस का शेयर अभी करीब 1700 रुपये के स्तर पर चल रहा है।
जानिए कितना मुनाफा करा सकता है अशोक लीलैंड का शेयर
अशोक लीलैंड के शेयर में अगर निवेश किया जाए तो एक साल के अंदर 21 फीसदी तक का रिटर्न पाया जा सकता है। जानकारों ने इसका प्राइस टार्गेट 170 रुपये का दिया है। अशोक लीलैंड देश की दूसरी सबसे बड़ी कॉमर्शियल वाहन बनाने वाली और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी बस बनाने वाली कंपनी है। वहीं यह वैश्विक स्तर पर 12वीं सबसे बड़ी ट्रक निर्माता कंपनी है।
नोट : यहां पर बताए गए शेयरों में निवेश से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर ले लें।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें



Click it and Unblock the Notifications