नई दिल्ली, अक्टूबर 17। बीते एक साल से शेयर बाजार में भारी तेजी चल रही है। यही कारण है कि ढेर सारे शेयर ऐसे हैं, जिन्होंने निवेशकों का पैसा 1 साल में ही 6 गुना तक बढ़ा दिया है। हालांकि ऐसे शेयर की संख्या 100 से ज्यादा है, लेकिन हम यहां पर ऐसे ही टॉप 10 शेयर के बारे में जानकारी दे रहे हैं। यह वह शेयर हैं, जो बिग साइज कंपनियां हैं और लम्बे समय में अभी भी काफी अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। ऐसा जानकारों का मानना है।
शेयर बाजार से कई गुना है रिटर्न
जहां तक शेयर बाजार की तेजी की बात है तो बीते एक साल में सेंसेक्स लगभग 49 फीसदी बढ़ा है। वहीं टॉप शेयरों ने इससे 10 गुना से ज्यादा भी रिटर्न दिया है। आमतौर पर ऐसा ही होता है। कुछ शेयर कम तो कुछ ज्यादा अच्छा रिटर्न देते हैं। इसीलिए जानकार बताते हैं कि सारा निवेश एक ही जगह पर न करें। यानी अगर शेयर खरीद रहे हैं, तो एक से ज्यादा शेयर में निवेश करें। इसका फायदा यह होता है कि अगर एक कम रिटर्न देगा और दूसरा ज्यादा तो औसत रिटर्न काफी अच्छा हो जाता है। इसी लिए कम से 3 से 5 शेयर में निवेश करना चाहिए। इसके अलावा यह निवेश कम से कम 3 से 5 साल के लिए होना चाहिए।
आइये जानते हैं कि यह टॉप 10 शेयर कौन से हैं, जिन्होंने बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है।
पहले जानिए सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले शेयर का नाम और रिटर्न
सबसे ज्यादा रिटर्न अडानी टोटल गैस के शेयर ने दिया है। इस शेयर ने बीते एक साल में 634 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह शेयर अंतिम कारोबार दिवस पर 1,452 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।
सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले अन्य शेयर का नाम जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड का है। इस शेयर ने बीते एक साल में 527 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह शेयर अंतिम कारोबार दिवस पर 395 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।
अब जानिए दो और अच्छे शेयर का रिटर्न
सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले अन्य शेयर का नाम अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड का है। इस शेयर ने बीते एक साल में 475 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह शेयर अंतिम कारोबार दिवस पर 1,687 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।
सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले अन्य शेयर का नाम बालाजी एमाइंस लिमिटेड का है। इस शेयर ने बीते एक साल में 431 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह शेयर अंतिम कारोबार दिवस पर 4,464.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।
अब जानिए दो और अच्छे शेयर का रिटर्न
सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले अन्य शेयर का नाम अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का है। इस शेयर ने बीते एक साल में 397 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह शेयर अंतिम कारोबार दिवस पर 1,646.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।
सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले अन्य शेयर का नाम ट्राइडेंट लिमिटेड का है। इस शेयर ने बीते एक साल में 394 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह शेयर अंतिम कारोबार दिवस पर 38.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।
अब जानिए दो और अच्छे शेयर का रिटर्न
सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले अन्य शेयर का नाम एचएफसीएल का है। इस शेयर ने बीते एक साल में 347 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह शेयर अंतिम कारोबार दिवस पर 78.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।
सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले अन्य शेयर का नाम हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज का है। इस शेयर ने बीते एक साल में 331 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह शेयर अंतिम कारोबार दिवस पर 1410 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।
अब जानिए दो और अच्छे शेयर का रिटर्न
सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले अन्य शेयर का नाम गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड का है। इस शेयर ने बीते एक साल में 321 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह शेयर अंतिम कारोबार दिवस पर 2080 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।
सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले अन्य शेयर का नाम इंडियन एनर्जी एक्सचेंज का है। इस शेयर ने बीते एक साल में 307 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह शेयर अंतिम कारोबार दिवस पर 793 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।
More From GoodReturns

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
