नयी दिल्ली। एलआईसी देश की प्रमुख सरकारी बीमा कंपनी है। एलआईसी ने अपने ग्राहकों के लिए एक से एक शानदार स्कीम चला रखी है, जिसमें भारी तादाद में पॉलिसीधारक सैकड़ों करोड़ रु का निवेश करते हैं। जहां तक एलआईसी पर भरोसे की बात है तो लोग सरकारी होने के कारण इसे भरोसेलायक समझते हैं। क्योंकि सरकार का समर्थन होने के चलते इसमें पैसे डूबने की टेंशन नहीं है। एलआईसी जिन प्लान्स की पेशकश करती है उनमें टर्म प्लान्स से लेकर पेंशन प्लान्स तक मौजूद हैं। बात पेंशन प्लान्स की करें तो एलआईसी के पोर्टफोलियो में एक बेहद दमदार प्लान है, जिसमें आपको पैसा जमा करने के तुरंत बाद ही पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। जीवन शांति नाम की इस पॉलिसी के तहत आपको जीवन भर हर महीने पेंशन मिलती है। इससे आपके लिए अपने बुढ़ापा काटना बेहद आसान हो जाएगा। आइए इस स्कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या हैं एलआईसी जीवन शांति स्कीम के नियम
एलआईसी की जीवन शांति स्कीम के तहत आपको एक ही बार में भुगतान करना होता है। आपकी पेंशन तुरंत ही शुरू हो जाएगी। ध्यान रहे कि इस योजना में कम से कम आयु 30 साल और ज्यादा से ज्यादा 85 साल का व्यक्ति ही आवेदन कर सकता है। आपको इस स्कीम के तहत पेंशन शुरू होने के 1 साल बाद लोन मिल सकता है, जबकि आप इसे पेंशन शुरू होने के 3 महीने बाद सरेंडर कर सकते हैं।
मिलते हैं 2 स्पेशल ऑप्शन
जिस समय आप ये पॉलिसी लेंगे तो आपको पेंशन के मामले में दो विकल्प मिलेंगे। इनमें पहला है इमीडिएट (तुरंत) और दूसरा है डेफ्फर्ड एन्युटी। पहले विकल्प के तहत आपको पॉलिसी लेने के फौरन बाद ही पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। मगर दूसरे ऑप्शन यानी डेफ्फर्ड एन्युटी विकल्प में आपको पॉलिसी लेने के कुछ साल बाद पेंशन का भुगतान किया जाएगा। इनमें इमीडिएट ऑप्शन में भी 7 विकल्प मिलेंगे। इन 7 में से एमीडिएट एन्युटी फॉर लाइफ (हर महीने पेंशन) चुनने पर आपको प्रति माह पेंशन मिलेगी।
मिलेगी 35000 रु की पेंशन
जैसा कि ऊपर बताया गया कि आपको एक बार में निवेश करने हर महीने 35000 रु की पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी, जिसका भुगतान जीवन भर किया जाएगा। एक बार में आपको कुल 66,17,000 रुपये का सिंगल प्रीमियम अदा करना होगा।
कितनी राशि होगी सुनिश्चित
उदाहरण के लिए यदि किसी व्यक्ति की उम्र 46 साल है और वे ‘A' यानी एमीडिएट एन्युटी फॉर लाइफ ऑप्शन चुने, तो इसका मतलब है कि उसने 65,00,000 रु सुनिश्चित राशि का विकल्प चुना है। इस स्थिति में उसे एक बार में 66,17,000 रु का प्रीमियम देना होगा। ये प्रीमियम देने के बाद व्यक्ति को हर महीने 35,263 रु की पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। आपको ये पेंशन जिंदगी भर मिलेगी।
ऐसे भी मिल सकती है पेंशन
आपको इस स्कीम के तहत वार्षिक, 6 महीने और 3 महीने पर भी पेंशन लेने का विकल्प मिलेगा। यदि आप वार्षिक ऑप्शन चुने तो आपको सालाना 4,37,450 रु, 6 महीने पर 2,14,825 रु और तीन महीने में यानी तिमाही आधार पर 1,06,519 रु की पेंशन मिलेगी। जहां तक मासिक ऑप्शन का सवाल है तो आपको हर महीने 35,263 रु की पेंशन दी जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications