LIC Saral Pension Plan : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अगस्त 2022 में एलआईसी सरल पेंशन योजना पेश की थी। यह एक नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग अपफ्रंट सिंगल प्रीमियम (जिसका प्रीमियम केवल एक बार दिया जाता हो) स्कीम है। इस विशेष एन्युटी सिस्टम में योजना की शुरुआत के साथ लगभग 5 फीसदी की एन्युटी रेट अश्योर्ड होती है। एलआईसी की इस योजना के अनुसार, वार्षिकीकर्ता (सब्सक्राइबर) के पास मासिक, तिमाही, छमाही या वार्षिक रूप से भुगतान प्राप्त करने का विकल्प होता है, जब तक वे जीवित रहते हैं।

कौन ले सकता है ये स्कीम
एलआईसी सरल पेंशन योजना की डिटेल पर नजर डालें तो 40 से 80 वर्ष की आयु के बीच का कोई भी व्यक्ति इस वार्षिकी (एन्युटी) पेंशन योजना का सब्सक्रिप्शन लेने या खरीदने के लिए पात्र है।
यहां देखें पेंशन कैलकुलेटर
एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर सरल पेंशन योजना की जो डिटेल उपलब्ध है, उसके अनुसार, पॉलिसीधारक इस योजना के तहत न्यूनतम 1,000 रु की मासिक पेंशन ले सकता है, जो सालाना 12,000 रु की पेंशन बनेगाी। कोई भी ये विकल्प चुन सकता है। इस न्यूनतम पेंशन के लिए, आपको 2.50 लाख रु का एकमुश्त सिंगल प्रीमियम भुगतान करना होगा।

कितने पर मिलेगी 50 हजार रु की पेंशन
एक निवेशक को अगर 50,250 रु की वार्षिक पेंशन चाहिए तो उसे 10 लाख रु का सिंगल प्रीमियम अदा करना होगा। इतने निवेश पर जीवन भर सालाना 50250 रु की पेंशन मिलती रहेगी। इसी तरह, यदि कोई निवेशक इस योजना के तहत 1 लाख रु की वार्षिक पेंशन चाहता है, तो उसे 20 लाख रु का एकमुश्त एकल प्रीमियम भुगतान करना होगा।
और भी हैं फायदे
लोन बेनेफिट : एलआईसी की यह योजना शुरुआती छह महीने बीत जाने के बाद लोन सुविधा प्रदान करती है। यानी आप लोन ले सकते हैं।
आजीवन पेंशन बेनेफिट : एलआईसी सरल पेंशन योजना एक फुल लाइफ पॉलिसी है, पॉलिसीधारक पॉलिसी शुरू होने के बाद अपने शेष जीवन के लिए वार्षिक या मासिक पेंशन का हकदार होता है।
नॉमिनी के लिए डेथ बेनिफिट : एलआईसी सरल पेंशन प्लान में सब्सक्राइबर की मृत्यु के बाद नॉमिनी को बेस प्रीमियम वापस कर दिया जाएगा

इन बातों पर भी डालें नजर
कोई मैच्योरिटी लाभ नहीं : एलआईसी सरल पेंशन योजना में, कोई मैच्योरिटी लाभ नहीं है, क्योंकि पॉलिसीधारक के जीवित रहने तक पेंशन उपलब्ध कराई जाती है।
एग्जिट प्लान : छह महीने स्कीम चलाने के बाद, आप एलआईसी सरल पेंशन प्लान को छोड़ सकते हैं।
ब्याज दर : वार्षिकी योजना के तहत लगभग 5 फीसदी का गारंटीड एन्युअल रिटर्न प्रदान किया जाता है।
एलआईसी का रिजल्ट
कल कंपनी ने अपने तिमाही नतीजे पेश किए थे। भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी ने सितंबर को समाप्त तिमाही के लिए 15,952 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1,433 करोड़ रुपये से कई गुना अधिक रहा। जून तिमाही में, कंपनी ने केवल 682.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। प्रथम वर्ष का प्रीमियम, एक साल पहले के 8198.30 करोड़ रुपये की तुलना में तिमाही के लिए 9,124.7 करोड़ रुपये रहा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications