नई दिल्ली, जुलाई 22। एलआईसी देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय बीमा कंपनी है। एलआईसी की किसी भी पॉलिसी में निवेश करने पर आपको न सिर्फ लाइफ इंश्योरेंस मिलता है, बल्कि अच्छा रिटर्न भी दिया जाता है। महंगाई और बढ़ते खर्चों के बीच एलआईसी के पास ऐसे कई प्लान हैं, जो हर उम्र में काम आते हैं। इतना ही नहीं इन प्लान से आपके बच्चों का भविष्य भी सेफ हो सकता है। यहां हम आपको एलआईसी की 5 सबसे बेस्ट पॉलिसी की जानकारी देंगे।
एलआईसी कन्यादान पॉलिसी
एलआईसी की जीवन लक्ष्य पॉलिसी कन्यादान पॉलिसी के नाम से भी मशहूर है। इस पॉलिसी से आप बच्चे के फ्यूचर के टार्गेट पूरे कर सकते हैं। इस पॉलिसी में यदि आप हर महीने 3600 रु एक साथ जमा कर तो आपको 25 साल बाद 27 लाख रु मिलेंगे। एक और बात कि बीमाधारक की मृत्यु हो जाए तो इस पॉलिसी में सम एश्योर्ड का 10 फीसदी पैसा हर साल नॉमिनी को मिलेगा।
एलआईसी जीवन लाभ पॉलिसी
अगर मैच्योरिटी से पहले पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो परिवार को इस पॉलिसी से काफी मदद मिलती है। पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक के जीवित रह जाने पर एकमुश्त राशि दी जाएगी। आप इस योजना पर लोन भी ले सकते हैं। यदि पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए और सभी प्रीमियमों का भुगतान किया गया हो तो डेथ बेनेफिट, बोनस या अतिरिक्त बोनस, यदि कोई हो, का भुगतान किया जाता है।
एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी
एलआईसी की जीवन उमंग बीमा पॉलिसी काफी मशहूर है। इस पॉलिसी में जो आप लास्ट प्रीमियम देंगे उसके बाद हर साल बेसिक बीमा राशि के 8% के बराबर गारंटीड सर्वाइवल बेनिफिट आपको दिया जाएगा। ये रकम 99 साल की उम्र तक दी जाती रहेगी। फिर यदि 100 साल की उम्र तक जीवित रहे तो मैच्योरिटी बेनेफिट भी मिलेगा। पॉलिसीधारक की डेथ पर नॉमिनी को पैसा मिलेगा। एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी में कई अन्य राइडर बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं। निवेशक की किसी दुर्घटना में मौत या उसके विकलांग होने पर टर्म राइडर बेनेफिट दिया जाता है। आपको दिए गए प्रीमियम पर 80 सी के तहत इनकम टैक्स में छूट मिलेगी।
एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी
एलआईसी जीवन आनंद योजना में आपको सुरक्षा और बचत का डबल फायदा मिलता है। जीवित पॉलिसीधारक को पॉलिसी अवधि पूरी होने पर एकमुश्त तगड़ी राशि का भुगतान किया जाएगा। पॉलिसीधारक की मृत्यु के मामले में नॉमिनी को पैसा दिया जाएगा। हालांकि पॉलिसी कम से कम 50000 रु के सिंगल प्रीमियम पर ही मिल सकती है। इससे अधिक आप जितना चाहे उतना पैसा जमा करा सकते हैं।
एलआईसी जीवन शांति पॉलिसी
रेगुलर इनकम पाने के लिए एलआईसी जीवन शांति पॉलिसी बेस्ट है। आपको इस प्लान में रेगुलर इनकम के रूप में पेंशन मिलती रहेगी। ये एक सिंगल प्रीमियम पॉलिसी है। इसमें जॉइंट लाइफ विद रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस का ऑप्शन भी मिलेगा। इसका मतलब ये होता है कि पॉलिसीधारक और उसके जीवनसाथी में जो भी लंबे समय तक जीवित रहता है उसे पेंशन मिलती रहेगी। इतना ही नहीं दोनों की मृत्यु पर निवेश की गयी राशि नॉमिनी को मिलती है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications