नयी दिल्ली। एलआईसी के सब्सक्राइबर्स की संख्या करोड़ों में है, जिन्होंने देश की इस सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी की कोई न कोई पॉलिसी ले रखी है। एलआईसी के पास ढेर सारी पॉलिसियां हैं। इन पॉलिसियों में एलआईसी कई ऑप्शन ऑफर करती है। उदाहरण के लिए आपको एक ही पॉलिसी में पेंशन के अलग-अलग विकल्प मिल जाएंगे। एलआईसी की कुछ पॉलिसियां ऐसी भी हैं, जिनमें थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके एक साथ बड़ी रकम पा सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसी ही पॉलिसी की जानकारी देंगे, जिनमें आप रोज सिर्फ 111 रु बचा कर 7.08 लाख रु प्राप्त कर सकते हैं।
एलआईसी का एसआईआईपी प्लान
एलआईसी का एसआईआईपी प्लान काफी स्पेशल है। इस प्लान में यदि आप मासिक 3333 रु (रोज के 111 रु बचत से) का योगदान करें तो 10 साल बाद आपको एक साथ 7.08 लाख रु की रकम मिलेगी। इस पॉलिसी में आप जो पैसा निवेश करते हैं उसे एलआईसी खुद आगे 4 जगह निवेश करती है। इस स्कीम में 105 फीसदी गारंटीड लाभ मिलेगा।
क्या है एसआईआईपी प्लान
वास्तव में एसआईआईपी प्लान एक यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) प्लान है। आप इस पॉलिसी को ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। एसआईआईपी प्लान में होता यह है कि जैसे-जैसे स्कीम की अवधि बढ़ती है, आपको मिलने वाला मुनाफा भी बढ़ता है। इस स्कीम के कई अन्य लाभ भी हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।
नॉमिनी को मिलेगी मोटी रकम
यदि पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मौत हो जाए तो नॉमिनी को एक मोटी रकम मिलती है। इस स्थिति में नॉमिनी को कुल प्रीमियम के 105 फीसदी के बराबर पैसा दिया जाता है। इस पॉलिसी को आपको न्यूनयम 5 साल के लिए रखना होता है। उसके बाद ही आपको पॉलिसी से निकलने की अनुमति मिलेगी। अब जानिए 7.08 लाख रु पाने का गुणा गणित।
मिलेंगे 7 लाख रु से ज्यादा
अगर आप यह पॉलिसी 10 साल के लिए लें और हर साल 40000 रु (जो रोज के हिसाब से करीब 111 रु ही बैठेगा) की प्रीमियम दें तो 10 साल में आप कुल 4 लाख रु जमा करेंगे। इस पर आपको 105 फीसदी रिटर्न यानी 4.20 लाख रु मिलेंगे। साथ ही 10 साल की अवधि पूरी करने पर वर्तमान एनएवी और रिटर्न के हिसाब से 3.08 लाख रु का मुनाफा दिया जाएगा। इस तरह आपको मिलने वाली कुल रकम होगी 7.08 लाख रु।
मिलते हैं कई अन्य फायदे
एसआईआईपी पॉलिसी में मोटे मुनाफे के अलावा रकम जरूरत के समय पैसे निकालने, फंड को स्विच करने का लाभ और बंद पॉलिसी को फिर से चालू करने की अनुमति मिलती है। आपको प्री लुक पीरियड की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा आप पॉलिसी की एवज लोन भी ले सकते हैं।
एक और शानदार स्कीम
कई ऐसे ऑप्शन हैं, जिनमें आपको एक तय समय बाद पेंशन मिलनी शुरू होती है। मगर ऐसे ऑप्शंस में अक्सर आपको लंबे समय तक हर महीने पैसा निवेश करना पड़ता है। वहीं एलआईसी की एक ऐसी खास स्कीम है जिसमें केवल एक बार पैसा देना होगा और आपको तुरंत पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। ये एक पेंशन स्कीम है, जिसमें आपको जीवन भर हर महीने एक तय पेंशन मिलती रहती है। एलआईसी की जीवन अक्षय एन्यूटी पॉलिसी में आप एक बार पैसा देकर हर महीने पेंशन पा सकते हैं।
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें



Click it and Unblock the Notifications