नई दिल्ली, जून 6। एलआईसी का शेयर लेने वालों की आज तगड़ा झटका लगा है। आज एलआईसी के शेयर में न सिर्फ गिरावट है, बल्कि आज पहली बार यह शेयर 800 रुपये के नीचे आ गया है। ऐसे में यह शेयर अब कहां तक जा सकता है यह कहना कठिन होता जा रहा है। 17 मई 2022 को लिस्ट होने के बाद से यह शेयर लगातार नुकसान ही करा रहा है। अभी एलआईसी के शेयर को लिस्ट हुए 1 माह भी नहीं हुआ है, लेकिन यह शेयर निवेशकों को करीब 1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान करा चुका है।
जानिए एलआईसी का आज का रेट
एलआईसी का शेयर आज सुबह एनएसई पर करीब 786.00 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसमें इस तक्त करीब 14 रुपये की गिरावट है। वहीं इस शेयर ने एनएसई पर आज अपना न्यूनतम स्तर 785.00 रुपये का और उच्चतम स्तर 801.70 रुपये का बनाया है। वहीं इस शेयर का आल टाइम लो 785.00 ऑलटाइम हाई 949.00 रुपये का है।
इसी तरह एलआईसी का शेयर आज सुबह बीएसई पर करीब 785.50 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसमें इस तक्त करीब 15 रुपये की गिरावट है। वहीं इस शेयर ने एनएसई पर आज अपना न्यूनतम स्तर 785.05 रुपये का और उच्चतम स्तर 801.00 रुपये का बनाया है। वहीं इस शेयर का आल टाइम लो 785.05 ऑलटाइम हाई 949.00 रुपये का है।
एलआईसी के शेयरधारकों का डूब चुका है 1 लाख करोड़ रुपये
17 मई 2022 को जब एलआईसी का शेयर लिस्ट हुआ था, तो इसकी मार्केट कैप 6 लाख करोड़ रुपये थी। वहीं बीते शुक्रवार को इस कंपनी की मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपये बची है। इस प्रकार से करीब 3 हफ्ते में एलआईसी का शेयर निवेशकों को करीब 1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान करा चुका है। एलआईसी का शेयर 17 मई को लिस्ट हुआ था। बीएसई पर 867 रुपये पर यह शेयर लिस्ट हुआ था, जबकि कंपनी ने इसे 949 रुपये के रेट पर अलाट किया था।
हालांकि एमके ग्लोबल ने प्राइस टार्गेट 875 रुपये का बताया
एक तरफ एलआईसी के शेयर में तेज गिरावट दर्ज हो रही है। वहीं दूसरी तरफ ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में एलआईसी के शेयर को होल्ड की रेटिंग दी है। इस कंपनी ने एलआईसी के लिए प्राइस टार्गेट जून 2023 तक 875 रुपये का दिया है।
मार्केट कैप के लिहाज से 5वें से सातवें स्थान पर आ गई एलआईसी
- रिलायंस इंडस्ट्रीज 18.80 लाख करोड़ रुपये
- टीसीएस 12.58 लाख करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 7.66 लाख करोड़ रुपये
- इनफोसिस 6.40 लाख करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 5.38 लाख करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 5.17 लाख करोड़ रुपये
- एलआईसी 5.06 लाख करोड़ रुपये
- एसबीआई 4.14 लाख करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4.13 लाख करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 3.76 लाख करोड़ रुपये
नोट : मार्केट कैप की गणना शुक्रवार के कंपनियों के शेयर के रेट के हिसाब से की गई है।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति



Click it and Unblock the Notifications