नई दिल्ली, नवंबर 11। वैसे तो जीवन बीमा निगम (एलआईसी) एक बीमा कंपनी है, मगर यह निवेश के बहुत सारे ऑप्शन ऑफर करती है। इन ऑप्शनों में आपको निवेश पर सुरक्षा के साथ-साथ प्रभावशाली रिटर्न मिलता है। ऐसे ही इस एक स्टैंडर्ड इमीडिएट एन्युटी स्कीम है एलआईसी सरल पेंशन योजना। ये स्कीम निवेशकों को अपना भविष्य सुरक्षित करने का मौका देती है। यह योजना भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के दिशानिर्देशों का पालन करती है। अहम बात यह है कि इस स्कीम में आप केवल प्रीमियम देकर 12000 रु की मासिक पेंशन हासिल कर सकते हैं।
क्या है आयु की लिमिट
एलआईसी सरल पेंशन योजना में निवेश करने की न्यूनतम आयु सीमा 40 वर्ष है जबकि अधिकतम आयु सीमा 80 वर्ष है। एलआईसी सरल पेंशन योजना निवेशकों को दो उपलब्ध विकल्पों में से एक एन्युटी ऑप्शन चुनने का मौका देती है। पहला ऑप्शन है कि आप खरीद मूल्य पर 100% रिटर्न के साथ एन्युटी प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं। दूसरे ऑप्शन में बीमाकर्ता एक जॉइंट-लाइफ लास्ट सर्वाइवर का चयन कर सकता है जिसे खरीद मूल्य पर 100% रिटर्न के साथ एन्युटी मिलती रहेगी।
क्या है सिंगल लाइफ और जॉइंट लाइफ
सिंगल लाइफ पॉलिसी एक ही व्यक्ति के नाम पर रहेगी। यह पेंशन योजना किसी एक व्यक्ति से संबंधित होगी। पेंशनधारी को जीवन भर पेंशन मिलती रहेगी। फिर नॉमिनी को बेस प्रीमियम का भुगतान किया जाएगा। जॉइंट लाइफ की बात करें तो इसमें पति-पत्नी दोनों कवर होते हैं। पति या पत्नी जो जीवित रहता है, उसे पेंशन मिलती रहेगी। दोनों के बाद नॉमिनी को बेस प्राइस दिया जाएगा।
हर महीने पेंशन
एलआईसी की सरल पेंशन योजना में कोई भी सिर्फ एक बार प्रीमियम देकर 60 साल की आयु के बाद हर महीने 12000 रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकता है। ये पैसा आपको जीवन भर मिलेगा। आप सरल पेंशन योजना में कम से कम 12,000 रुपये प्रति वर्ष निवेश कर सकते हैं। इसका मतलब है 1000 रुपये प्रति माह, 3000 रुपये प्रति तिमाही और और 6000 रुपये प्रति छमाही।
कैसे चुनें एन्युटी
ग्राहक एन्युटी की अवधि अपने हिसाब से चुन सकते हैं। वर्तमान में एलआईसी सरल पेंशन योजना में सालाना, छमाही, तिमाही और मासिक एन्युटी पाने का ऑप्शन है। एलआईसी सरल पेंशन योजना में अपना पैसा लगाने की योजना बना रहे निवेशक एलआईसी एजेंट या निकटतम एलआईसी कार्यालय के माध्यम से पॉलिसी खरीद सकते हैं। आप www.licindia.in के माध्यम से भी योजना में ऑनलाइन निवेश कर सकते हैं।
जरूरत के समय मिलेगा लोन
सरल पेंशन योजना के तहत लोन भी मिल सकता है। ये लोन आपको पॉलिसी शुरू होने की तारीख से छह महीने के बाद किसी भी समय मिल जाएगा। जॉइंट लाइफ एन्युटी ऑप्शन के तहत भी लोन लिया जा सकता है और वार्षिकीदार (एन्युइटेंट) की मृत्यु पर, उसके जीवनसाथी द्वारा इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। पॉलिसी के तहत दी जा सकने वाली लोन की अधिकतम राशि एन्युटी राशि के अधिकतम 50 प्रतिशत होगी। वहीं पॉलिसी के तहत देय एन्युटी राशि से लोन ब्याज की वसूली की जाएगी। बकाया लोन पॉलिसी के तहत क्लेम राशि से वसूल किया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications