एलआईसी का जीवन शांति पॉलिसी खास पॉलिसी में से एक है। पेंशन के लिए 'जीवन शांति स्कीम' ऑफर करता है।
नई दिल्ली: एलआईसी का जीवन शांति पॉलिसी खास पॉलिसी में से एक है। पेंशन के लिए 'जीवन शांति स्कीम' ऑफर करता है। इस स्कीम के तहत आप तत्काल रूप से पेंशन का विकल्प चुन सकते हैं या फिर आप सालाना विकल्प को चुन सकते हैं। जी हां भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की जीवन शांति स्कीम ग्राहक को पेंशन के जरिए भविष्य की सुरक्षा प्रदान कराती है। एलआईसी की इस पॉलिसी की खासियत इसमें मिलने वाली पेंशन है।
एलआईसी की इस पॉलिसी को खरीदें ऑनलाइन और ऑफलाइन
इस पॉलिसी की खासियतों के बारे में मान लीजिए कि 50 वर्ष का कोई व्यक्ति 10,18,000 रुपये पॉलिसी में लगाता है तो उसे तुरंत 65,600 वार्षिक पेंशन मिलने लगेगी। लेकिन इसके साथ कुछ शर्तें भी हैं। इस प्लान के लॉन्च के मौके पर एलआईसी के अध्यक्ष का कहना है कि यह जीवन शांति योजना एक नॉन लिंक्ड प्लान है। इसके साथ ही यह एकल प्रीमियम वार्षिकी योजना है जिसमें बीमा धारक को तत्काल वार्षिकी या स्थगित वार्षिकी चुनने का विकल्प है। इस योजना को ऑफ़लाइन और साथ ही ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। एलआईसी की जीवन शांति एक व्यापक वार्षिकी योजना है जिसमें व्यक्ति और उसके परिवार को भी लाभ मिलेगा।
जानें पॉलिसी की क्या है खासियत
- सबसे पहले आपको एलआईसी की इस पॉलिसी की खासियत के बारे में बता दें। एलआईसी एजेंट के मुताबिक 'जीवन शांति' एक कमाल का प्रोडक्ट है। यह सिंगल प्रीमियम डिपॉजिट पेंशन प्लान है। इसकी खूबियां कुछ ऐसी है।
- लोन की सुविधा>> 3 माह बाद कभी भी सरेंडर (बिना) किसी मेडिकल डॉक्यूमेंट के
- तुरंत या 1 से 20 वर्ष के बीच कभी भी पेंशन प्रारम्भ
- जॉइंट लाइफ ऑप्शन में किसी भी क्लोज रिलेटिव को शामिल कर सकते हैं।
- तुरंत पेंशन लगभग जीवन अक्षय वीआई के ही बराबर।
- 5 वर्ष से 20 वर्ष के बीच पेंशन दर 9.18 फीसदी से 19.23 फीसदी तक जीवन पर्यंत गारंटी।
- इसके साथ ही इसमें आयकर में छूट मिलेगा।
इस तरह ऐसे समझें
अगर 50 वर्ष का व्यक्ति 10,18,000 रुपये पॉलिसी में लगाता है तो उसे तुरंत 65600 वार्षिक पेंशन मिलेगी। किन्तु Deferred ऑप्शन के अंतर्गत उसे निम्न धनराशि मिलेगी।
1 वर्ष बाद- 69300 वार्षिक
5 वर्ष बाद- 91800 वार्षिक
10 वर्ष बाद- 128300 वार्षिक
15 वर्ष बाद- 169500 वार्षिक
20 वर्ष बाद- 192300 वार्षिक
महत्वपूर्ण बात यह है कि उपरोक्त दरों की जीवनपर्यन्त गारंटी है।
इस उम्र के लोग ले सकते हैं फायदा
- एलआईसी की इस योजना को न्यूनतम 30 वर्ष तथा अधिकतम 85 वर्ष तक के व्यक्ति ले सकते हैं।
- बता दें कि जीवन शांति प्लान में लोन, पेंशन शुरू होने के 1 वर्ष बाद तथा इसे सरेंडर, पेंशन शुरू होने के 3 महीने बाद किया जा सकता है।
- इसके साथ ही तत्काल और स्थगित वार्षिकी दोनों विकल्पों के लिए पॉलिसी को लेते समय सालाना दरों की गारंटी दी जाएगी।
- इस योजना के तहत विभिन्न वार्षिकी विकल्प और वार्षिकी भुगतान के मोड उपलब्ध है। ध्यान रखें कि एक बार चुने गए विकल्प को बदला नहीं जा सकता है।
- इस योजना को ऑफ़लाइन और साथ ही ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है।
- यह योजना LIC के पुराने प्लान जीवन अक्षय जैसा ही है। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://www.licindia.in/Home/jeevan-shanti
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
