वर्तमान समय में हर कोई इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदता है या खरीदना चाहता है। आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लोग तरह-तरह के प्लान लेते हैं। वैसे देखा जाए तो हर किसी की प्राथमिकताएं अलग-अलग होती है।
नई दिल्ली: वर्तमान समय में हर कोई इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदता है या खरीदना चाहता है। आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लोग तरह-तरह के प्लान लेते हैं। वैसे देखा जाए तो हर किसी की प्राथमिकताएं अलग-अलग होती है। इसी वजह से इंश्योरेंस कंपनियां यह प्रयास करती है कि हर किसी की जरूरत के हिसाब से पॉलिसी लॉन्च करें।

इसी को ध्यान में रखते हुए भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा निगम कंपनी एलआईसी अलग अलग प्लान के साथ आती है। ऐसे में इस बार भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) महिलाओं के लिए आधारशिला प्लान लेकर आई है। इस इंश्योरेंस पॉलिसी को वो महिलाएं ले सकती हैं जिनके पास आधार कार्ड है। बता दें कि इस पॉलिसी को एलआईसी ने इस साल एक फरवरी, 2020 को लांच किया था।
महिलाओं के लिए एलआईसी की खास पेशकश आधारशिला प्लान
अगर आप इंश्योरेंस में निवेश करते हैं तो इससे आपका मोटा सेविंग्स भी हो रहा है, साथ-साथ यह हेल्थ और लाइफ कवर भी मिलता है। लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग पॉलिसी पेश करता है। लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन का आधारशिला प्लान एक ऐसा प्लान है जो मुख्य रूप से महिलाओं के लिए है। इस प्लान को खरीदने से पहले मेडिकल टेस्ट की जरूरत नहीं होती है। यह प्लान सेविंग और प्रोटेक्शन दोनों देता है।
- यह पॉलिसी सेविंग के साथ-साथ लाइफ कवर भी उपलब्ध कराती है।
- इस पॉलिसी के मेच्योर होने पर पॉलिसी होल्डर को एकमुश्त राशि मिल जाती है।
- हालांकि, पॉलिसी होल्डर की मौत होने पर परिवार को सहायता राशि मिलती है।
कौन ले सकता है पॉलिसी
- एलआईसी आधार शिला प्लान के तहत अगर बीमित महिला की बीच में मौत हो जाती है तो परिवार को आर्थिक मदद मिलती है। अगर वह जिंदा रहती है तो टर्म पूरा होने पर एकमुश्त रकम राशि मिलती है।
- यह पॉलिसी केवल महिलाओं के लिए है। इस पॉलिसी की न्यूनतम आयु सीमा 8 साल है और अधिकतम 55 साल की महिला इसे ले सकती है।
- यह पॉलिसी कम से कम 10 साल और अधिकतम 20 सालों के लिए है। इस प्लान के तहत न्यूनतम 75 हजार और अधिकतम 3 लाख तक बीमा राशि होगी कवर।
- इस पॉलिसी के लिए किसी तरह के मेडिकल टेस्ट से नहीं गुजरना होगा।
- प्रीमियम के चारों ऑप्शन मौजूद हैं। मतलब महिनवारी, तीन महीने पर, छह महीने पर और एक साल पर प्रीमियम जमा किया जा सकता है।
जानिए एलआईसी आधार शिला प्लान के अन्य फीचर्स
1. इस प्लान में ऑटो कवर फसिलटी है।
2. इसका प्रीमियम काफी कम है जिसे घरेलू महिला को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
3. इस प्लान में लॉयल्टी एडीशन की सुविधा है। इसके तहत पॉलिसी होल्डर की मौत पांच साल बाद होती है तो उसे लॉयल्टी का लाभ अलग से मिलेगा।
4. गंभीर बीमारी इस प्लान में शामिल नहीं होता है।
5. तीन साल पर लोन की सुविधा उपलब्ध है।
6. ऐक्सिडेंटल राइडर और परमानेंट डिस-ऐबिलिटी राइडर की सुविधा उपलब्ध है।
7. प्रीमियम की राशि पर टैक्स में छूट मिलती है। 80सी के तहत टैक्स बेनिफिट्स उठाया जा सकता है।
8. पॉलिसी मैच्योर होने पर यह टैक्स फ्री होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications