LIC Policy Revival Campaign: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए एक खास पॉलिसी रिवाइवल कैम्पेन शुरू किया है। इस अभियान के तहत पॉलिसीधारक अपनी बंद हो चुकी पॉलिसी को दोबारा चालू कर सकते हैं। यह योजना 18 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है जो 17 अक्टूबर 2025 तक चलेगी।

मिल रही है लेट फीस में छूट
इस कैम्पेन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पॉलिसी दोबारा चालू कराने पर लेट फीस में 30% तक की छूट दी जाएगी। जिन लोगों ने समय पर प्रीमियम भरना बंद कर दिया था, वे इस ऑफर का लाभ उठाकर अपनी पॉलिसी को फिर से चालू कर सकते हैं।
किन पॉलिसियों को मिलेगा फायदा?
एलआईसी की ओर से बताया गया है कि वही पॉलिसियां दोबारा एक्टिव हो सकती हैं:
जिनकी पहली प्रीमियम की तारीख से अभी 5 साल पूरे नहीं हुए हैं
और जिनका पूरा टर्म अभी बाकी है।
उदाहरण से समझें
मान लीजिए किसी ने दिसंबर 2020 में 10 साल की अवधि वाली पॉलिसी खरीदी और 5 साल तक प्रीमियम भरना था। लेकिन 2021 से लगातार 3 साल तक प्रीमियम नहीं दिया, तो यह पॉलिसी बंद हो गई। अब क्योंकि पॉलिसी का टर्म अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए यह इस रिवाइवल कैम्पेन में दोबारा चालू हो सकती है।
पॉलिसी लैप्स कब होती है?
अगर ग्राहक समय पर प्रीमियम जमा नहीं करता तो कंपनी कुछ अतिरिक्त समय देती है, जिसे ग्रेस पीरियड कहा जाता है।
मासिक प्रीमियम वालों के लिए 15 दिन का ग्रेस पीरियड होता है।
तिमाही और छमाही प्रीमियम वालों के लिए 30 दिन का।
अगर इस समय के भीतर भुगतान नहीं किया गया तो पॉलिसी बंद मानी जाती है और उसे फिर से चालू करने के लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है।
ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा
यह कैम्पेन उन पॉलिसीधारकों के लिए बड़ा अवसर है, जिन्होंने किसी कारणवश अपनी पॉलिसी पर किस्तें देना बंद कर दी थीं। कम फीस और आसान प्रक्रिया के साथ पॉलिसी को दोबारा एक्टिव करने का यह सही मौका है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications