नयी दिल्ली। जवान रहते ही अपने रिटायरमेंट के बाद के जीवन की तैयारी करनी जरूरी है। आज का समय किसी पर निर्भर रहने का नहीं है। जरूरत है कि आप आत्मनिर्भर बनें। फाइनेंशियल तौर पर आपको इतना मजबूत होना चाहिए कि रिटायरमेंट के बाद पूरा जीवन आप आराम से बिना टेंशन बिता सकें। रिटायरमेंट की तैयारी के लिए ढेर सारे ऑप्शन हैं। इनमें आप निवेश करके ढेर सारा पैसा जुटा सकते हैं। कुछ ऐसे ऑप्शन भी हैं, जिनसे आप रेगुलर पेंशन का इंतजाम कर सकते हैं। मगर एक ऐसा भी ऑप्शन है, जिसमें आपको पेंशन तो मिलेगी ही। साथ ही आपने जो पैसा जमा किया वो भी वापस मिल जाएगा। जानते हैं इस योजना की डिटेल।
प्रधानमंत्री व्यय वंदना योजना
हम यहां बात कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री व्यय वंदना योजना की। इस योजना में 31 मार्च 2023 तक आवेदन किया जा सकता है। यह केंद्र सरकार की एक स्कीम है, जिसमें देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के जरिए भी निवेश किया जा सकता है। सबसे पहले इस योजना की बुनियादी बात जान लें। प्रधानमंत्री व्यय वंदना योजना में निवेश करने पर आपको हर साल 7.66 फीसदी रिटर्न दिया जाएगा। इस योजना की अवधि 10 सालों की होती है।
कम से कम आयु कितनी
प्रधानमंत्री व्यय वंदना योजना में कम से कम 60 वर्षीय व्यक्ति ही निवेश कर सकता है। हालांकि अधिकतम आयु कितनी भी हो सकती है। एक और अहम बात कि आप चाहे तो मासिक आधार पर पेंशन ले सकते हैं। मगर आपके पास तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर पेंशन लेने का भी ऑप्शन मौजूद है।
जानिए पेंशन का गुणा-गणित
प्रधानमंत्री व्यय वंदना योजना के तहत कम से कम 1000 रु हर महीने या सालाना 12000 रु की पेंशन मिलती है। अधिकतम पेंशन लिमिट मासिक आधार पर 9250 रु और सालाना 1.11 लाख रु है। हर महीने 1000 रु की लेने के लिए आपको 1.62 लाख रु और सालाना 12,000 रु की पेंशन लेने के लिए 1.56 लाख रु का निवेश करना होगा। इसी तरह यदि कोई हर महीने 9,250 रु की पेंशन पाना चाहता है तो उसे 15 लाख रु का निवेश करना होगा। वहीं हर साल 1.11 लाख रु पाने के लिए 14.50 लाख रु का निवेश करना होगा।
कैसे मिलेगी 23000 रु की पेंशन
इस योजना के तहत हर महीने 1000 रु जमा किए जाएं तो आपकी मासिक पेंशन 74 रु होगी। अगर आप तिमाही आधार पर पेंशन लें तो आपकी पेंशन 74.50 रु, छमाही पेंशन 75.20 रु और सालाना पेंशन 76.60 रु होगी। यह प्रति हजार रु पेंशन है। अब यदि कोई इस स्कीम में 3 लाख रु का निवेश करे तो उसकी सालाना पेंशन होगी 22,980 रु। वहीं मासिक आधार पर 1915 रु मिलेंगे।
ऐसे मिलेगा पैसा वापस
पहली बात तो यह है कि 10 सालों तक जीवित रहने पर पॉलिसीधारक को लगातार पेंशन दी जाएगी। अगर इन 1 सालों में निवेशक की मौत हो जाए तो पर्चेज प्राइस नॉमिनी को लौटा दिया जाएगा। यदि 10 साल तक पॉलिसीधारक जीवित रहे तो पेंशन के साथ साथ पर्चेज प्राइस भी वापस मिल जाएगा।
कैसे करें निवेश
इस योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन तरीके से निवेश करने के लिए दिए लिंक (https://eterm.licindia.in/onlinePlansIndex/pmvvymain.do) पर क्लिक करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications