
LIC Jeevan Azad : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी है। एलआईसी ने अब जीवन आज़ाद (प्लान नंबर 868) लॉन्च किया है, जो कि एक इंडिविजुअल सेविंग्स और जीवन बीमा के उद्देश्य से पेश की गयी एक नई योजना है। एलआईसी के अनुसार यह योजना आपको सेफ्टी और बचत का एक शानदार कॉम्बिनेशन प्रोवाइड करती है। इस योजना के कई फायदे हैं। आगे जानिए इन फायदों के बारे में।
ये हैं प्लान के उद्देश्य
एलआईसी जीवन आज़ाद एक सीमित अवधि के लिए भुगतान किया जाने वाला एंडॉवमेंट प्लान है। इसकी पॉलिसी अवधि के दौरान यदि बीमित व्यक्ति की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो जाए तो उस स्थिति में परिवार को वित्तीय सहायता दी जाती है। इसी तरह प्लान में लोन की भी सुविधा मिलती है, जिसके माध्यम से आप लिक्विडिटी को मैनेज कर सकते हैं।
मैच्योरिटी पर क्या मिलेंगे फायदे
इस प्लान के तहत यदि बीमित व्यक्ति मैच्योरिटी तक जीवित रहता है तो उसे गारंटीड एकमुश्त राशि भी दी जाती है। बात करें एलआईसी जीवन आज़ाद योजना के तहत न्यूनतम बेसिक सम एश्योर्ड राशि की तो यह 2 लाख रुपये है और अधिकतम सम एश्योर्ड 5 लाख रुपये है। आप इस पॉलिसी को 15 से 20 साल तक की अवधि के लिए ले सकते हैं।
कितने सालों तक करना होगा प्रीमियम का भुगतान
इस पॉलिसी में आपको कितने साल प्रीमियम का भुगतान करना होगा इसकी गणना एक फॉर्मूले के तहत की जाएगी। भुगतान के सालों को आपकी पॉलिसी की अवधि में से 8 वर्ष साल घटा कर कैलकुलेट किया जाता है। मान लीजिए कि यदि आप 20 वर्ष की पॉलिसी चुनते हैं, तो प्रीमियम भुगतान अवधि होगी 12 वर्ष, क्योंकि 20 सालों में से 8 साल को घटा दिया जाएगा।
आयु की लिमिट और प्रीमियम पेमेंट का नियम
इस प्लान में एंट्री के लिए न्यूनतम आयु 90 दिन की है। यानी 90 दिन के बच्चे के लिए भी इस पॉलिसी ली जा सकती है। प्लान लेने की अधिकतम आयु 50 वर्ष है। प्रीमियम का भुगतान आप सालाना, छमाही, तिमाही और मासिक इंटरवल पर कर सकते हैं।
ये मिलेंगे डेथ बेनेफिट
अब बात करते हैं पॉलिसी के डेथ बेनेफिट की। इस प्लान के तहत जोखिम शुरू होने की तारीख के बाद मगर मैच्योरिटी की तारीख से पहले पूरी पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु पर डेथ बेनेफिट दिया जाता है। डेथ बेनेफिट "सम एश्योर्ड ऑन डेथ" होगा जहां "सम एश्योर्ड ऑन डेथ" को 'सम एश्योर्ड' या वार्षिक प्रीमियम के 7 गुना के रूप में परिभाषित किया जाता है। एलआईसी ने कहा कि डेथ बेनेफिट मृत्यु की तारीख तक 'कुल भुगतान किए गए प्रीमियम' के 105% से कम नहीं होगा। बता दें कि एलआईसी की एक सरल पेंशन योजना भी है। ये एक नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग अपफ्रंट सिंगल प्रीमियम (जिसका प्रीमियम केवल एक बार दिया जाता हो) प्लान है। इस योजना के अनुसार सब्सक्राइबर के पास मासिक, तिमाही, छमाही या वार्षिक रूप से भुगतान प्राप्त करने का विकल्प होता है, जब तक वे जीवित रहते हैं। इस पॉलिसी में एक निवेशक को अगर 50,250 रु की वार्षिक पेंशन चाहिए तो उसे 10 लाख रु का सिंगल प्रीमियम अदा करना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications