
LIC New Jeevan Shanti Plan : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) देश की सबसे बड़ी बीमा और एक सरकारी कंपनी है। इसने हाल ही में नई जीवन शांति (प्लान नंबर 858) को हायर एन्युटी रेट और बढ़े हुए खरीद-मूल्य-आधारित इंसेंटिव्स के साथ अपडेट किया है। एलआईसी न्यू जीवन शांति उन लोगों के लिए एक अच्छी पॉलिसी हो सकती है जो निश्चित आधार पर मासिक, तिमाही, छमाही या वार्षिक तौर पर पेंशन पाना चाहते हैं। उन्हें केवल खरीद मूल्य (पर्चेज प्राइस) का भुगतान करके योजना का सब्सक्रिप्शन लेना है और आस्थगित अवधि (डिफर्मेंट पीरियड) के खत्म होने की प्रतीक्षा करनी है, जो 1 से 12 वर्ष तक होती है। इस योजना में 1 लाख रु से अधिक तक की मासिक पेंशन मिल सकती है। कैसे आपको इतनी पेंशन मिल सकती है, इसका जिक्र हम आगे करेंगे।
अधिकतम जितना चाहें उतना निवेश करें
इस योजना की कोई अधिकतम खरीद मूल्य सीमा नहीं है। यानी आप जितना चाहे उतना निवेश कर सकते हैं। एक उच्च खरीद मूल्य आपको उच्च एन्युटी ही दिलाएगा। एलआईसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक कैलकुलेटर भी प्रोवाइड किया है जिसका उपयोग आप एक निश्चित खरीद मूल्य के लिए पॉलिसी खरीदने पर मिलने वाली वार्षिकी का अनुमान लगाने के लिए कर सकते हैं। यहां इस कैलकुलेटर का उपयोग यह पता लगाया गया है कि आपको 1 लाख रुपये और 50,000 रुपये की मासिक पेंशन के लिए पॉलिसी में कितने रु लगाने होंगे।
ऐसे मिलेगी 1 लाख रु की पेंशन
सिंगल लाइफ के लिए डिफर्ड एन्युटी के मामले में, कैलकुलेटर दिखाता है कि 1 करोड़ रुपये की खरीद मूल्य पर आपको 1.06 लाख रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी। पर इसके लिए डिफर्ड अवधि 12 वर्ष होगी। यदि डिफर्ड अवधि 10 वर्ष हो, तो मासिक पेंशन घट कर 94,840 रुपये हो जाती है।
50 हजार रु के लिए कितना करना होगा निवेश
सिंगल लाइफ के लिए डिफर्ड एन्युटी के मामले में, कैलकुलेटर से पता चलता है कि 50 लाख रुपये की खरीद मूल्य से आपको हर महीने 53,460 रुपये की पेंशन मिलेगी। पर उस स्थिति में आपकी डिफर्ड अवधि 12 वर्ष होगी। यदि डिफर्ड अवधि 10 वर्ष है, तो मासिक पेंशन घटकर 47,420 रुपये हो जाती है।
कैसे करें अन्य कैलकुलेशन
अलग-अलग स्थितियों में आपको कितनी पेंशन मिल सकती है, इसकी गणना करने के लिए आप एलआईसी की वेबसाइट पर उपलब्ध कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं। उससे आप अपनी सुविधा के अनुसार पेंशन चेक कर सकते हैं।

इस पॉलिसी में भी मिलेगी हर महीने 50 हजार रु की पेंशन
एलआईसी ने कुछ समय पहले सरल पेंशन योजना शुरू की थी, जो कि एक नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग अपफ्रंट सिंगल प्रीमियम (जिसका प्रीमियम केवल एक बार दिया जाता हो) प्लान है। इस विशेष एन्युटी सिस्टम में योजना की शुरुआत के साथ लगभग 5 फीसदी की एन्युटी रेट अश्योर्ड होती है। एलआईसी की इस योजना के अनुसार, वार्षिकीकर्ता (सब्सक्राइबर) के पास मासिक, तिमाही, छमाही या वार्षिक रूप से भुगतान प्राप्त करने का विकल्प होता है, जब तक वे जीवित रहते हैं। इस पॉलिसी में एक निवेशक को अगर 50,250 रु की वार्षिक पेंशन चाहिए तो उसे 10 लाख रु का सिंगल प्रीमियम अदा करना होगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
