बेटी पैदा होते ही माता-पिता उसकी शादी के लिए पैसा जोड़ना शुरू कर देते हैं। अगर आपके घर में भी बेटी है और आपको उसकी शादी की चिंता सता रही है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
नई दिल्ली, अप्रैल 15। बेटी पैदा होते ही माता-पिता उसकी शादी के लिए पैसा जोड़ना शुरू कर देते हैं। अगर आपके घर में भी बेटी है और आपको उसकी शादी की चिंता सता रही है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। एलआईसी की एक स्कीम है जिसमें आप अपनी बेटी के लिए उसकी शादी तक अच्छी रकम जोड़ पाएंगे। एलआईसी की कई ऐसी पॉलिसी हैं जिसके जरिए आप अपनी संतान के लिए उसके बड़े होने तक अच्छा कोष इकट्ठा कर सकते हैं। एलआईसी कन्यादान स्कीम एक ऐसी स्कीम है जिसमें आप अपनी बेटी के लिए पैसा जोड़ सकते हैं और ये खास तौर पर बेटियों के लिए बनाई गई है। इस वजह से इसे एलआईसी की तरफ से कन्यादान स्कीम का नाम दिया गया है।

Business Idea : थोड़ा पैसा है तो शुरू करें ये बिजनेस, हर माह होगी कमाई
151 रुपये जमा करें, मिलेंगे 31 लाख रु
एलआईसी कन्यादान के लिए मोटे फंड का इंतजाम करेगा। एलआईसी बेटियों के लिए खास पॉलिसी लेकर आया है। एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी में रोज मामूली रकम जमा करने होते है। तो अगर आप अपनी बेटी के शादी को लेकर चिंतित हैं तो एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। इस पॉलिसी में आप अपनी बेटी के जन्म के साथ ही शादी के लिए पैसा जोड़ना शुरू कर सकते है और जब बेटी की उम्र शादी योग्य होगी तो आपको मैच्योरिटी में 31 लाख रुपये तक मिल सकते हैं। आप रोज अगर सिर्फ 151 रुपये भी बचाते हैं तो बेटी की शादी के लिए आपके पास 31 लाख रुपये जमा हो जाएंगे। वहीं इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80सी के तहत आपको टैक्स में छूट भी मिलती है।
कैसे मिलेंगे 31 लाख रुपये
एलआईसी कन्यादान पॉलिसी में निवेश करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 30 साल होनी चाहिए और बेटी की आयु 1 साल से कम नहीं होनी चाहिए। यह प्लान 25 के लिए मिलेगा, लेकिन प्रीमियम 22 साल ही देना होगा। आपकी और बेटी की अलग-अलग उम्र के हिसाब से भी यह पॉलिसी मिलती है। कन्यादान पॉलिसी में अगर आप रोजाना सिर्फ 151 रुपये भी बचाते हैं तो महीने में 4530 रुपये का निवेश करना पड़ेगा और 25 साल बाद पॉलिसी मैच्योर होने पर आपको पूरे 31 लाख रुपये मिलेंगे।
इन दस्तावेजों की होती है जरुरत
इस पॉलिसी को लेने पर आपके पास आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो, बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, इनके अलावा एक एप्लीकेशन फॉर्म (ड्यूली साइंड) और प्रीमियम जमा करने के लिए एक चेक या कैश भी दे सकते हैं।
एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी पर एक नजर
- 25 साल के लिए पॉलिसी को लिया जा सकता है।
- 22 साल तक प्रीमियम देना होगा।
- बीच में अगर बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है परिवार को कोई प्रीमियम नहीं देना होगा। बेटी को पॉलिसी के बचे साल के दौरान हर साल पैसा मिलेगा।
- यह पॉलिसी कम या ज्यादा प्रीमियम की भी ली जा सकती है।
- कन्यादान पॉलिसी लेने के दौरान आपको आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, बेटी का जन्म प्रमाण पत्र जैसे डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है।
जानिए कौन ले सकता है पॉलिसी
- एलआईसी कन्यादान पॉलिसी स्कीम के तहत पॉलिसी लेने के लिए पिता की उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।
- इसके साथ ही, बेटी की न्यूनतम आयु 1 साल होनी चाहिए। यह प्लान 25 साल के लिए मिलेगा।
- यह एलआईसी कन्यादान पॉलिसी स्कीम आपकी और आपकी बेटी की अलग-अलग आयु के हिसाब से भी मिल सकती है।
- बेटी की आयु के हिसाब से इस पॉलिसी की समय सीमा घटा दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति कम या ज्यादा प्रीमियम का भुगतान करना चाहता है, तो वह इस पॉलिसी प्लान में शामिल हो सकता है और इस योजना का लाभ उठा सकता है।
- बता दें कि पॉलिसी लेने के लिए आपको आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पते का सबूत, पासपोर्ट साइज फोटो योजना के प्रस्ताव का विधिवत भरा हुआ और हस्ताक्षर किया हुआ फॉर्म, पहला प्रीमियम भरने के लिए चेक या केश, जन्म प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications