LIC Jeevan Utsav: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपने ग्राहकों के लिए कई तरह की बीमा पॉलिसियां ऑफर करता रहता है। इनमें से एक जीवन उत्सव प्लान भी है। इस पॉलिसी को इस तरह से बनाया गया है कि यह जीवन भर आय और जोखिम कवरेज प्रदान करती है। यह स्पेशल बीमा प्लान को एलआईसी ने इस प्लान को 29 नवंबर 2023 को लॉन्च किया था।

एलआईसी जीवन उत्सव के ये हैं फायदे
एलआईसी जीवन उत्सव गारंटीड रिटर्न, आजीवन निरंतर इनकम और फ्लेक्सी प्रीमियम ऑप्शन है। यह प्रोडक्ट लॉन्ग टर्म फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए आदर्श माना जाता है।
एलआईसी का यह प्लान 90 दिन से लेकर 65 साल की आयु के लोगों के लिए है। इसमें कम से कम 5 साल तक प्रीमियम का भुगतान करना होगा, लेकिन अधिकतम सीमा नहीं है। इस पॉलिसी में बीमा राशि 5 लाख रुपये से शुरू होती है और अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। इसमें बीमाधारक को लाइफटाइम रिटर्न मिलने के साथ प्रीमियम का पेमेंट 5 से 16 साल तक चुनने की सुविधा मिलती है।
हर साल मिलता है गारंटीड एडीशन
व्यक्तिगत पॉलिसीधारकों को पूरे प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान हर पॉलिसी वर्ष के अंत में मूल बीमित राशि के 1,000 रुपये पर गारंटीड अतिरिक्त राशि मिलती है। यह अतिरिक्त राशि समय के साथ पॉलिसी के वैल्यू को बढ़ाती है।
प्रीमियम भुगतान अवधि पूरी होने के बाद, पॉलिसीधारक स्थिर आय या फ्लेक्सी आय में से किसी एक ऑप्शन को चुन सकते हैं। पॉलिसीधारक की मृत्यु की स्थिति में नामांकित व्यक्ति को उनकी मृत्यु पर बीमित राशि प्राप्त होती है। इस राशि में मूल बीमित राशि और अर्जित गारंटीड अतिरिक्त राशि शामिल होती है।
इसके अलावा, यह राशि भुगतान किए गए कुल प्रीमियम के 105% से कम नहीं होती है। इस पॉलिसी में पॉलिसीधारकों की सुविधा बढ़ाने के लिए कई अतिरिक्त सुविधाएं भी हैं, जिनमें लोन की सुविधा और टैक्सेशन में फायदे शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications