नई दिल्ली, जुलाई 17। एलआईसी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। एलआईसी के पास एक से एक बढ़िया प्लान हैं। इन प्लानों में आपको कई तरह के ऑप्शन मिलते हैं। उदाहरण के लिए एलआईसी की कुछ पॉलिसी ऐसी हैं, जिनमें यदि आप एक प्रीमियम देकर पेंशन पाना चाहें तो आपको हर महीने तुरंत ही पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। कुछ ऐसे भी ऑप्शन हैं, जिनमें आपको डेथ बेनेफिट या मैच्योरिटी पर एक मोटी रकम मिल जाएगी। ऐसा ही एक प्लान है जीवन उमंग पॉलिसी। इस पॉलिसी में यदि आप हर महीने थोड़े-थोड़े पैसे जमा करें तो आपको 27 लाख रु से अधिक रकम मिल जाएगी।
जानिए स्कीम की डिटेल
एलआईसी की जीवन उमंग पॉलिसी को कम से कम 3 महीने के बच्चे और अधिकतम 55 साल का व्यक्ति ले सकता है। ये पॉलिसी आपको 100 साल की आयु तक कवरेज देगी। इस पॉलिसी में आपको लोन भी मिल सकता है। प्रीमियम भुगतान अवधि इस पॉलिसी में 15, 20, 25 और 30 साल है। आपको जो 27.60 लाख रु मिलेंगे, उसमें गारंटीड सर्वाइवल बेनेफिट शामिल हैं।
कैसे मिलेंगे 27.60 लाख रु
एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी के तहत यदि आप 1302 रु मासिक का प्रीमियम दें तो सालाना प्रीमियम बनेगा 15,298 रु का। अब कोई व्यक्ति पॉलिसी को 30 साल तक चलाए तो उसकी निवेश राशि होगी 4.58 लाख रु। फिर नियमानुसार 31वें साल से हर साल निवेशक को रिटर्न मिलना शुरू हो जाएगा। सालाना रिटर्न होगा 40,000 रु। 100 साल की आयु तक आप 40,000 रु का रिटर्न लेते रहें तो मिलने वाली बेनेफिट राशि होगी 27.60 लाख रु।
जानिए बाकी बेनेफिट्स
एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी में कई अन्य राइडर बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं। निवेशक की किसी दुर्घटना में मौत या उसके विकलांग होने पर टर्म राइडर बेनेफिट दिया जाता है। आपको दिए गए प्रीमियम पर 80 सी के तहत इनकम टैक्स में छूट मिलेगी। पॉलिसी अवधि के दौरान यदि निवेशक की मृत्यु हो गयी तो नॉमिनी को सारा पैसा दे दिया जाता है।
जीवन अक्षय प्लान
एलआईसी अपनी योजनाओ में कई ऑप्शन देती है, जिनमें एक ऑप्शन एक प्रीमियम देकर जीवन भर हर महीने पेंशन पाने का होता है। यहां हम आपको जिस पॉलिसी की जानकारी देंगे, वो है एलआईसी जीवन अक्षय प्लान। ये प्लान आपको हर महीने 5000 रु की पेंशन दिला सकता है। एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी में आपको सिर्फ एक बार प्रीमियम अदा करना होगा। इसके बाद आपको जीवन भर हर महीने करीब 5000 रु की पेंशन मिलती रहेगी। इस पॉलिसी में ग्राहकों को 10 अलग-अलग ऑप्शन दिए जाते हैं।
जानिए बाकी नियम
एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी में निवेश करने के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं। पहली बात कि निवेशक की आयु 30 से 85 साल तक होनी चाहिए। इससे कम या ज्यादा आयु वाला व्यक्ति इस पॉलिसी में निवेश नहीं कर सकता। आपको कम से कम 1 लाख रु का निवेश करना होगा। जबकि अधिकतम निवेश पर ऐसी कोई लिमिट नहीं है। पेंशन पॉलिसी दो तरह की होती हैं। इनमें कुछ में टैक्स बेनेफिट मिलता है, जबकि कुछ में नहीं। एलआईसी की इस पेंशन स्कीम पर आपको टैक्स बेनेफिट नहीं मिलेगा।
More From GoodReturns

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव



Click it and Unblock the Notifications
