Lic Jeevan Umang Plan: एलआईसी ने अलग-अलग वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग पॉलिसी बनाई है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी के पास सभी उम्र और श्रेणियों के लोगों के लिए बीमा योजनाओं की एक पूरी लिस्ट है।
एलआईसी पॉलिसी उन भारतीयों की पसंद है जो जोखिम मुक्त संपत्ति में निवेश करना पसंद करते हैं। बैंक एफडी और सरकारी योजनाओं के साथ एलआईसी ने लोगों को अच्छा रिटर्न भी मिलता है।

सिर्फ यही नहीं, इसमें टैक्स की बचत भी होती है। चलिए इस योजना के बारे में आपको सारी डिटेल्स बताते हैं।
एलआईसी जीवन उमंग से मिलता है 100 साल तक का कवर
एलआईसी की जीवन उमंग योजना आय और सुरक्षा दोनों देता है। यह योजना प्रीमियम भुगतान अवधि के अंत से मैच्योरिटी तक वार्षिक लाभ और मैच्योरिटी के समय या पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु पर एकमुश्त राशि प्रदान करती है।
यह संपूर्ण जीवन बीमा योजना है जो आपके परिवार को आय और सुरक्षा का संयोजन प्रदान करती है।
एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी के लिए 26 साल की उम्र में 4.5 लाख रुपये के बीमा कवर के लिए साइन अप करते हैं, तो आपको हर महीने लगभग 1,350 रुपये का भुगतान करना होगा।
यह लगभग 45 रुपये प्रतिदिन है। इस तरह एक साल में आपका प्रीमियम 15,882 रुपये होगा और 30 साल में आपका प्रीमियम भुगतान 47,6460 रुपये होगा।
इनकम टैक्स में भी मिलेगी छूट
एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी को लेने पर आपको इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के अंतर्गत टैक्स छूट तथा 10D के अंतर्गत मैच्योरिटी रिटर्न से छूट प्रदान की जाती है।
अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो ये है नियम
एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी के तहत मूल बीमा राशि 2 लाख रुपये है और यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु 100 वर्ष की आयु से पहले हो जाती है, तो नॉमिनी को एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाएगा, जिसे वे किश्तों में लेने का विकल्प भी चुन सकते हैं।
यदि पॉलिसीधारक प्रीमियम भुगतान अवधि के अंत तक 100 वर्ष की आयु तक जीवित रहता है, बशर्ते पॉलिसी लागू हो, तो प्रत्येक वर्ष मूल बीमा राशि के 8 प्रतिशत के बराबर लाभ मिलेगा।
यदि पॉलिसी के नियम और शर्तों से पॉलिसी धारक संतुष्ट नहीं है तो वह पॉलिसी लेने की अवधि से 15 दिनों के अंदर पॉलिसी वापस कर सकता है।
इस पॉलिसी की भुगतान की अवधि 15, 20, 25 और 30 साल की होती है। इस पॉलिसी में आप 90 दिन से लेकर 55 साल की आयु के लोग निवेश कर सकते हैं। इस पॉलिसी में निवेश करके 100 साल तक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
इस पॉलिसी के लिए अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको कुछ डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ सकती हैं। इसमें आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मेडिकल हिस्ट्री, पैन कार्ड, आवेदन प्रपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, वोटर कार्ड शामिल है।
इन डॉक्यूमेंट्स के साथ-साथ आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि आपको भारत का मूल निवासी होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications