LIC : एक बार प्रीमियम दें और पाएं जीवन भर पेंशन

एलआईसी देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी में से एक है। एलआईसी का जीवन शांति पॉलिसी खास पॉलिसी में से एक है। पेंशन के लिए जीवन शांति स्कीम ऑफर करता है।

नई द‍िल्‍ली: एलआईसी देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी में से एक है। एलआईसी का जीवन शांति पॉलिसी खास पॉलिसी में से एक है। पेंशन के लिए जीवन शांति स्कीम ऑफर करता है। इस स्कीम के तहत आप तत्काल रूप से पेंशन का विकल्प चुन सकते हैं या फिर आप सालाना विकल्प को चुन सकते हैं। एलआईसी की जीवन शांति स्कीम ग्राहक को पेंशन के जरिए भविष्य की सुरक्षा प्रदान कराती है।

LIC Jeevan Shanti Yojana Pay Premium Once And Get Pension Every Month For Lifetime

एलआईसी की इस पॉलिसी की खासियत इसमें मिलने वाली पेंशन है। लोगों को अक्सर उनके रिटायरमेंट के बाद के खर्चों की चिंता सताए रहती है। ऐसे में एलआईसी की जीवन शांति पॉलिसी लोगों की इसी चिंता को दूर करने में मदद करेगी। इस पॉलिसी में निवेश कर व्यक्ति जीवन भर मासिक पेंशन की व्यवस्था कर सकता है। इससे व्यक्ति अपने रिटायरमेंट के बाद के खर्च आसानी से पूरे कर सकता है। यह एक सिंगल प्रीमियम प्लान है।

जीवन शांति पॉलिसी में ग्राहक चुन सकते दो विकल्प

जीवन शांति पॉलिसी में ग्राहक चुन सकते दो विकल्प

जानकारी दें कि जीवन शांति पॉलिसी में ग्राहक दो विकल्प चुन सकते हैं। पहला है इमीडिएट एन्युटी और दूसरा है डेफ्फर्ड एन्युटी। इमीडिएट एन्युटी के विकल्प में पॉलिसी लेने के तुरंत बाद ही पेंशन की सुविधा मिल जाती है। वहीं, डेफ्फर्ड एन्युटी के विकल्प में पॉलिसी लेने के 5,10,15 या 20 साल बाद पेंशन की सुविधा दी जाती है। ग्राहक जीवन शांति पॉलिसी को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से खरीद सकते हैं। इस प्लान को ग्राहक एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in पर लॉग-इन कर ऑनलाइन खरीद सकते हैं। जीवन शांति पॉलिसी में न्यूनतम 30 साल से लेकर अधिकतम 85 साल की आयु का व्यक्ति निवेश कर सकता है। पॉलिसी में 1.5 लाख रुपये से निवेश किया जा सकता है। साथ ही अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।

जीवन शांति पॉलिसी के ये हैं फायदे

जीवन शांति पॉलिसी के ये हैं फायदे

1. इस प्लान में सिर्फ एक बार निवेश करना होता है और निवेशक की जीवन भर गारंटीड आय होती है।
2. इस प्लान में ग्राहक को अपनी जरूरत और परिस्थिति के हिसाब से नौ तरह के विभिन्न एन्युटी विकल्प चुनने का मौका मिलता है।
3. ग्राहक तत्काल पेंशन शुरू करने के लिए इमीडिएट एन्युटी या फिर बाद में शुरू करने के लिए डेफ्फर्ड एन्युटी का विकल्प चुन सकते हैं।
4. एन्युटी की दरें पॉलिसी की शुरुआत से ही गारंटीड होती हैं।
5. इस पॉलिसी को स्वयं के जीवन के लिए या अभिभावक, बच्चे, पौते, पति/पत्नी अथवा भाई/बहन के साथ ज्वाइंट लाइफ के लिए भी लिया जा सकता है।
6. इस पॉलिसी में लॉन की सुविधा भी उपलब्ध है। पॉलिसी में एक साल पूरा हो जाने के बाद लोन की सुविधा उपलब्ध हो जाती है।
7. यदि पॉलिसीधारक पॉलिसी के "नियम और शर्तों" से संतुष्ट नहीं है, तो पॉलिसी को 15 दिनों के भीतर निगम को वापस किया जा सकता है।

जानें पॉलिसी की क्‍या है खासियत

जानें पॉलिसी की क्‍या है खासियत

  • सबसे पहले आपको एलआईसी की इस पॉलि‍सी की खास‍ियत के बारे में बता दें। एलआईसी एजेंट के मुताबिक 'जीवन शांति' एक कमाल का प्रोडक्ट है। यह सिंगल प्रीमियम डिपॉजिट पेंशन प्लान है। इसकी खूबियां कुछ ऐसी है।
  • लोन की सुविधा>> 3 माह बाद कभी भी सरेंडर (बिना) किसी मेडिकल डॉक्यूमेंट के
  • तुरंत या 1 से 20 वर्ष के बीच कभी भी पेंशन प्रारम्भ
  • जॉइंट लाइफ ऑप्शन में किसी भी क्लोज रिलेटिव को शामिल कर सकते हैं।
  • तुरंत पेंशन लगभग जीवन अक्षय वीआई के ही बराबर।
  • 5 वर्ष से 20 वर्ष के बीच पेंशन दर 9.18 फीसदी से 19.23 फीसदी तक जीवन पर्यंत गारंटी।
  • इसके साथ ही इसमें आयकर में छूट म‍िलेगा।

इस तरह ऐसे समझें
अगर 50 वर्ष का व्यक्ति 10,18,000 रुपये पॉलिसी में लगाता है तो उसे तुरंत 65600 वार्षिक पेंशन मिलेगी। किन्तु Deferred ऑप्शन के अंतर्गत उसे निम्न धनराशि मिलेगी।
1 वर्ष बाद- 69300 वार्षिक
5 वर्ष बाद- 91800 वार्षिक
10 वर्ष बाद- 128300 वार्षिक
15 वर्ष बाद- 169500 वार्षिक
20 वर्ष बाद- 192300 वार्षिक
महत्वपूर्ण बात यह है कि उपरोक्त दरों की जीवनपर्यन्त गारंटी है।

इस उम्र के लोग ले सकते हैं फायदा

इस उम्र के लोग ले सकते हैं फायदा

  • एलआईसी की इस योजना को न्यूनतम 30 वर्ष तथा अधिकतम 85 वर्ष तक के व्यक्ति ले सकते हैं।
  • बता दें कि जीवन शांति प्लान में लोन, पेंशन शुरू होने के 1 वर्ष बाद तथा इसे सरेंडर, पेंशन शुरू होने के 3 महीने बाद किया जा सकता है।
  • इसके साथ ही तत्काल और स्थगित वार्षिकी दोनों विकल्पों के लिए पॉलिसी को लेते समय सालाना दरों की गारंटी दी जाएगी।
  • इस योजना के तहत विभिन्न वार्षिकी विकल्प और वार्षिकी भुगतान के मोड उपलब्ध है। ध्‍यान रखें कि एक बार चुने गए विकल्प को बदला नहीं जा सकता है।
  • इस योजना को ऑफ़लाइन और साथ ही ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है।
  • यह योजना एलआईसी के पुराने प्लान जीवन अक्षय जैसा ही है। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://www.licindia.in/Home/jeevan-shanti

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+