नई दिल्ली, अगस्त 11। पैसे का निवेश करने वालों के लिए एलआईसी एक बेहद आराम वाली जगह है। एलआईसी बढ़िया रिटर्न और सुरक्षा वाली कई निवेश योजनाएं ऑफर करती है। एलआईसी के पास ऐसी कई योजनाएं हैं, जिनमें आप थोड़ा-थोड़ा प्रीमियम जमा करके एक साथ मोटी रकम हासिल कर सकते हैं। इसकी इन्हीं पॉलिसियों में से एक है जीवन प्रगति पॉलिसी। इस योजना में बीमाकर्ता निवेशक मासिक आधार पर थोड़ा-थोड़ा निवेश करके अपना फ्यूचर सिक्योर कर सकते हैं। आपको मैच्योरिटी पर एक साथ 28 लाख रु मिलेंगे। जानते हैं इस स्कीम की डिटेल।
सिर्फ 200 रु रोज का खर्च
एलआईसी जीवन प्रगति पॉलिसी के तहत मैच्योरिटी पर 28 लाख रुपये प्राप्त करने के लिए किसी निवेशक को लगभग 6000 रुपये प्रति माह जमा करने होंगे। इस तरह एक दिन का खर्च करीब 200 रु बैठेगा। मगर ध्यान रहे कि आपको यह निवेश लगभग 20 वर्षों तक करना होगा। एलआईसी जीवन प्रगति योजना निवेशकों को डेथ रिस्क कवर भी ऑफर करती है और भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) द्वारा निर्धारित नियमों और रेगुलेशंस का पालन करती है।
नॉमिनी को मिलेगी बीमा राशि
पॉलिसीधारक की मृत्यु के मामले में नॉमिनी व्यक्ति को न्यूनतम गारंटीड राशि मिलती है जिसकी पेमेंट मैच्योरिटी पर होती है। नॉमिनी को एलआईसी जीवन प्रगति पॉलिसी में निवेशक की मृत्यु पर एक बोनस भी प्राप्त होता है। 12 साल से ऊपर के लोग एलआईसी जीवन प्रगति पॉलिसी में निवेश शुरू कर सकते हैं। अधिकतम 45 साल आयु वाले इस प्लान को ले सकते हैं।
कम से कम कितने समय के लिए निवेश
एलआईसी जीवन प्रगति पॉलिसी का लाभ उठाने के लिए आपको न्यूनतम 12 वर्षों के लिए निवेश करना होगा। वहीं निवेशक पॉलिसी में अधिकतम 20 वर्षों की अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। इस पॉलिसी में मैच्योरिटी पर 15000 रु की पेंशन भी मिलती है। इसके अलावा एक्सीडेंटल डेथ और डिसेबिलिटी राइडर बेनेफिट भी मिलते हैं। मगर आपको इसके लिए अलग से प्रीमियम देना होगा।
समय के साथ बढ़ता है सम एश्योर्ड
इस पॉलिसी में रिस्क कवर हर पांच साल के बाद बढ़ता है। निवेश करने के बाद पहले पांच साल का सम एश्योर्ड समान रहता है। मगर 6 से 10 साल तक बीमा राशि 25% से बढ़ कर 125% हो जाता है। 11 से 15 साल के बीच बीमा राशि बढ़कर 150% हो जाती है। अगर आप 20 साल तक पैसा नहीं निकालते हैं, तो बीमित राशि बढ़ कर 200% हो जाएगी।
उदाहरण से समझिए
मान लीजिए यदि आप 2 लाख की पॉलिसी लें, तो डेथ बेनेफिट के लिए कवरेज पहले पांच वर्षों के लिए समान रहेगा। फिर 6 से 10 वर्षों के लिए कवरेज 2.5 लाख रुपये होगा और 10 से 15 वर्ष पर कवरेज बढ़कर 3 लाख रुपये हो जाएगा। अगर पॉलिसी लेने के बाद 16 से 20 साल के बीच किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो 4 लाख रुपये का कवरेज दिया जाएगा। पॉलिसी में न्यूनतम 1.5 लाख रु का कर लेना होता है। इसी तरह आप एलआईसी जीवन लाभ प्लान के तहत भी रोज 233 रुपये का निवेश कर एक साथ 17.13 लाख रुपये जमा कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications