नई दिल्ली, मई 18। क्या आप किसी खास मकसद से पैसे जमा करना चाहते हैं? अगर हां तो इंश्योरेंस पॉलिसी साथ में रखें ताकि किसी अनहोनी की स्थिति में आपके परिवार को पैसा जरूर मिले। एलआईसी एक ऐसी ही पॉलिसी है, जिसमें आपको डबल फायदा मिलता है। यानी मैच्योरिटी पर आपको एक साथ 17 लाख रु मिलते हैं। यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो नॉमिनी को अच्छी खासी रकम मिलती है। हम यहां आपको बताएंगे एलआईसी जीवन लाभ पॉलिसी के बारे में, जिसमें सिर्फ डेली 200 रु जमा करके 17 लाख रु मिल सकते हैं।
कौन ले सकता है ये पॉलिसी
एलआईसी जीवन लाभ पॉलिसी कम से कम 8 वर्ष के बच्चे के लिए ली जा सकती है। आपको तीन ऑप्शन में कोई एक चुनना होगा। आप 16 साल, 21 साल और 25 साल की अवधि के लिए इस पॉलिसी को ले सकते हैं। कम से कम सम एश्योर्ड 2 लाख रु का लेना होगा, जबकि अधिकतम की कोई लिमिट नहीं है। प्रीमियम चुकाने की बात करें तो यदि आप 16 साल के लिए पॉलिसी लें तो आपको 10 साल तक प्रीमियम भरना होगा। वहीं 21 साल की पॉलिसी के लिए 15 साल और 25 साल की पॉलिसी के लिए 16 साल तक प्रीमियम भरना होगा।
मिलेगी लोन और सरेंडर की सुविधा
एलआईसी की जीवन लाभ पॉलिसी में लोन और सरेंडर की भी सुविधा मिलती है। आप लगातार 3 साल तक प्रीमियम चुकाते हैं तो आपको पॉलिसी पर लोन मिल सकता है। साथ ही आपको सरेंडर की भी सुविधा मिलेगी। तीन साल बाद आप पॉलिसी सरेंडर कर सकते हैं। आपको अलग से भी कुछ बेनेफिट मिल सकते हैं, जिनमें एक्सीडेंट कवर शामिल हैं। इसके लिए अलग से प्रीमियम चुकाना होगा। आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत छूट भी मिलेगी।
जीवन लाभ पॉलिसी का कैलकुलेटर
मान लीजिए कोई 30 साल का व्यक्ति 10 लाख रुपये के सम एश्योर्ड के लिए यह पॉलिसी लेता है। पॉलिसी अवधि 16 साल है। इस तरह उसे प्रीमियम 10 साल तक ही भरना होगा। उस व्यक्ति का सालाना प्रीमियम बनेगा 82,290 रुपये, जो रोज का करीब 200 रु बैठेगा। अब 10 साल में यह व्यक्ति कुल 8,22,900 रुपये का प्रीमियम अदा करेगा।
मैच्योरिटी पर मिलेंगे 17 लाख रु
अब जिस व्यक्ति 10 साल में 8.22 लाख रु का प्रीमियम अदा किया है उसे 16 साल बाद सम एस्योर्ड के रूप में 10 लाख रु के अलावा 6,88,00 रुपये का रिविजनरी बोनस भी मिलेगा। साथ ही फाइनल एडिशनल बोनस के रूप में 25000 रु भी दिए जाएंगे। यानी कुल रकम हो गयी है 17,13,000 रुपये। ये पैसा मैच्योरिटी पर एक साथ मिलेगा। 10 साल में 8,22,900 रुपये के बदले मैच्योरिटी पर 17,13,000 रुपये मिलना एक अच्छा प्लान है।
जानिए 20.87 लाख रु पाने का तरीका
अगर कोई व्यक्ति 21 साल के लिए इस पॉलिसी को ले उसे 15 साल तक प्रीमियम अदा करना होगा। उस स्थिति में उसका सालाना प्रीमियम होगा 52,351 रुपये। 15 सालों में कुल प्रीमियम होगा 7,85,263 रुपये। अब 21 साल बाद उस व्यक्ति को 10 लाख रु के सम एश्योर्ड के अलावा 9,87,000 रुपये का रिविजनरी बोनस भी मिलेगा। साथ ही उसे एडिशनल बोनस के तौर पर 1 लाख रुपये मिलेंगे। यानी कुल 20,87,000 रुपये उसके हाथ में आएंगे।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
