नयी दिल्ली। अगर आपको बैठे-बैठे हर महीने अच्छी-खासी इनकम होती रहे तो कैसा रहेगा। अगर आप बिजनेस भी करें तो उसे संभालना इतना आसान नहीं होगा। साथ ही बिजनेस में घाटे का भी खतरा है। मगर यदि आप किसी फिक्स्ड इनकम ऑप्शन में निवेश कर दें तो न आपको घाटे की चिंता होगी और न उस पैसे के मैनेजमेंट के लिए टाइम देना होगा। एक ऐसा ऑप्शन देती है एलआईसी। देश की सबसे बड़ी और सरकारी टेलीकॉम कंपनी एलआईसी की कई ऐसी पॉलिसियां हैं, जिनमें एक बार निवेश करने से आपको हर महीने पेंशन मिलती रहेगी।
एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी
एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी एक एन्यूटी स्कीम है। यदि आप एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी में निवेश करें तो सिर्फ एक प्रीमियम देकर आपको जीवन भर हर महीने 6000 रु मिलते रहेंगे। मगर ध्यान रहे कि एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी में सिर्फ एक भारतीय, जिसकी आयु 30 से 85 साल तक हो, ही निवेश कर सकता है।
कम से कम पेंशन कितनी
एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी में कम से कम 1 लाख रु का निवेश करना होता है। अधिकतम आप जितना चाहे निवेश कर सकते हैं। वहीं पेंशन की बात करें तो कम से कम सालाना 12000 रु की पेंशन इस स्कीम के तहत दी जाती है। आप जितनी पेंशन चाहते हैं उतना ही निवेश आपको करना होगा। यहां हम आपको हर महीने 6000 रु की पेंशन पाने का गणित समझाएंगे।
लगता है पेंशन पर टैक्स
आपको जो पेंशन मिलेगी, उस पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत टैक्स लगेगा। दूसरी बात इस पॉलिसी में आपके सामने 10 ऑप्शन होंगे। मगर आपको 'ए' (एन्यूटी पेयेबल फॉर लाइफ एट ए यूनिफॉर्म रेट) विकल्प चुनना है। इसी से आपको मासिक पेंशन मिलेगी।
कितनी आयु में कितना निवेश
यदि कोई 65 वर्षीय व्यक्ति एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी में एन्यूटी पेयेबल फॉर लाइफ एट ए यूनिफॉर्म रेट ऑप्शन चुन कर एक साथ 9.16 लाख रु का सिंगल प्रीमियम जमा करा दे तो उसे जीवन भर हर महीने 6000 रु की पेंशन मिलेगी। ये पेंशन तुरंत मिलनी शुरू हो जाएगी।
पेंशन लेने के लिए ऑप्शन
आपके पास पेंशन लेने के चार ऑप्शन हैं। मतलब आप मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर पेंशन ले सकते हैं। यदि आप सालाना ऑप्शन चुनें तो आपको हर साल 79335 रु की पेंशन मिलेगी। वहीं छमाही आधार पर 38723 रु, तिमाही आधार पर 19148 रु और मासिक आधार पर 6326 रु की पेंशन दी जाएगी।
कब बंद होगी पेंशन
इस योजना के तहत जब तक पॉलिसीधारक जीवित रहता है उसे पेंशन मिलती रहती है। पॉलिसीधारक की मृत्यु पर पेंशन मिलना बंद हो जाती है।
महिलाओं के लिए खास स्कीम
एलआईसी की कुछ पॉलिसियां काफी खास हैं। इन्हीं में से एक आधारशिला पॉलिसी। ये पॉलिसी सिर्फ महिलाओं के लिए है। इस प्लान का एक ऑप्शन ये है कि यदि आप डेली 31 रु की बचत करें तो आपको एक साथ 2.40 लाख रु मिल सकते हैं। ये पॉलिसी 8 साल से लेकर 55 वर्ष तक की महिला के लिए ही ली जा सकती है। आप इस योजना में कम से कम 75 हजार का बीमा कवर ले सकती हैं। जबकि अधिकतम बीमा कवर की लिमिट 3 लाख रुपये है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
