नई दिल्ली, मई 30। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने वित्तीय वर्ष 2021 की चौथी तिमाही के दौरान शेयर बाजार से जमकर मुनाफावसूली की है। देश में शेयर बाजार में निवेश करने वाली यह सबसे बड़ी संस्थागत कंपनी है। एलआईसी की शेयर बाजार की सूचीबद्ध कंपनियों में हिस्सेदारी अब तक के सबसे निचले स्तर यानी 3.66 फीसदी पर आ गई है। एलआईसी की देश के शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों में हिस्सेदारी 31 दिसंबर 2020 को 3.7 फीसदी थी। इस दौरान एलआईसी की 296 लिस्टेड कंपनियों में 1 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी थी। प्राइम डेटाबेस ग्रुप के आकंड़ों के अनुसार, 30 जून 2012 को समाप्त तिमाही में सूचीबद्ध कंपनियों में एलआईसी की हिस्सेदारी 5 फीसदी थी, जो आज तक का ऑलटाइम हाई स्तर है। जिस समय एलआईसी अपने शेयर बाजार की कंपनियों की हिस्सेदारी बेच रही है, उस समय भी शेयर बाजार बढ़ रहा है। एलआईसी का शेयर में निवेश का काफी बड़ा अनुभव है, और वह कई वर्षों से शेयर बाजार से मोटी कमाई कर रही है। ऐसे में एलआईसी के मुनाफा वसूली को देखते हुए आपको भी अपना कुछ प्रॉफिट शेयर बाजार से निकालने के बारे में विचार करना चाहिए।
एलआईसी कर रही है मुनाफावसूली
एलआईसी ने निफ्टी इंडेक्स में 5 फीसदी की बढ़त के बाद भी 2021 के पहले 3 महीनों में मुनाफावसूली की है। प्राइम डेटाबेस ग्रुप के प्रणव हल्दिया के अनुसार 31 मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में शेयर बाजार की कंपनियों में एलआईसी की हिस्सेदारी 7.24 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर थी। यह इससे पिछली तिमाही की तुलना में 6.30 फीसदी ज्यादा थी। इसी अवधि में सेसेंक्स में 3.70 फीसदी और निफ्टी में 5.10 फीसदी की बढ़त हुई थी। एलआईसी ने 31 मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में फार्मा, इंश्योरेंस, फाइनेंशियल और टेलिकॉम सेक्टरों में निवेश बढ़ाया है। वहीं एलआईसी ने इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटो और सरकारी बैंकों में अपनी हिस्सेदारी घटाई है।
जानिए एलआईसी ने किन कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी
एलआईसी ने 31 मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में प्रतिशत के आधार पर रेल विकास निगम, न्यू इंडिया एश्योरेंस, बजाज ऑटो, टाटा कम्युनिकेशंस, अलेम्बिक फार्मा, अरविंदो फार्मा और बायोकॉन में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी बढ़ाई है। इस अवधि में फार्मा कंपनियां एलआईसी की खरीद के लिए सबसे प्रिय कंपनियां रहीं।
एलआईसी ने इन कंपनियों में घटाई अपनी हिस्सेदारी
सेंट्रल बैंक, हिंदुस्तान मोटर्स, ज्योति स्ट्रक्चर्स, आरपीएसजी वेंचर्स और डालमिया भारत जैसी कंपनियों में एलआईसी ने अपनी हिस्सेदारी घटाई है।
इन कंपनियों में है एलआईसी की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी
31 मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में आईडीबीआई बैंक, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, एलएंडटी, एनएमडीसी, कैस्ट्रॉल इंडिया और नेशनल फर्टिलाइजर्स में एलआईसी की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी थी।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
