नई दिल्ली, फरवरी 17। एलआईसी जीवन, पेंशन, एन्युटी और ग्रुप इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स की प्रमुख कंपनी है। पर कंपनी ने यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) पर बहुत अधिक जोर नहीं दिया। आईआरडीएआई की 2020-21 रिपोर्ट के अनुसार एलआईसी के पास 34 लाख करोड़ रुपये की एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) है। इसमें से यूलिप का हिस्सा 1 प्रतिशत से भी कम (24,775 करोड़ रुपये) है। ये आंकड़े मार्च 2021 तक के हैं। वहीं सभी जीवन बीमा कंपनियों की यूलिप 5.2 लाख करोड़ रु की थी, जिसमें एलआईसी का हिस्सा सिर्फ 5 प्रतिशत रहा। एलआईसी ने पॉलिसीधारकों को 63 यूलिप फंड की पेशकश की है। 31 दिसंबर 2021 तक इनकी एयूएम 23,034 करोड़ रु है। इसमें से इक्विटी एसेट्स में करीब 14,400 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। एलआईसी ने अपने आईपीओ से पहले हर यूलिप पोर्टफोलियो के केवल टॉप शेयरों का खुलासा किया है। यहां हम आपको उन शेयरों की जानकारी देंगे, जो एलआईसी की ज्यादातर यूलिप योजनाओं का हिस्सा होने के साथ साथ उनकी टॉप होल्डिंग भी है।
आईसीआईसीआई बैंक का रिटर्न
आईसीआईसीआई बैंक एलआईसी के 40 यूलिप फंड्स की टॉप 10 होल्डिंग्स में शामिल है। यानी एलआईसी जिन यूलिप फंडों की पेशकश कर रही है उनमें आईसीआईसीआई बैंक सबसे पसंदीदा स्टॉक है। एलआईसी के कुछ शुद्ध इक्विटी यूलिप फंड्स ने आईसीआईसीआई बैंक में जोरदार निवेश किया है।
इंफोसिस
एलआईसी के 36 यूलिप फंड्स ने इंफोसिस के शेयरों में निवेश किया हुआ है। एलआईसी के प्रमुख यूलिप फंड्स में से एंडोमेंट प्लस ग्रोथ, हेल्थ प्लस फंड, मनी प्लस आई सिक्योर्ड, प्रॉफिट प्लस बैलेंस्ड और मनी प्लस ग्रोथ के पास इंफोसिस के शेयर हैं।
टीसीएस
एलआईसी के 34 यूलिप फंड्स ने इंफोसिस के शेयरों में निवेश किया हुआ है। एलआईसी के प्रमुख यूलिप फंड्स में से प्रॉफिट प्लस बैलेंस्ड, मनी प्लस बैलेंस्ड, मार्केट प्लस ग्रोथ, जीवन प्लस ग्रोथ, फ्यूचर प्लस ग्रोथ और एलआईसीआई यूलिप (निवेश प्लस) और एसआईआईपी ग्रोथ के पास टीसीएस के शेयर हैं।
लार्सन एंड टुब्रो
एलआईसी के 33 यूलिप फंड्स ने इंफोसिस के शेयरों में निवेश किया हुआ है। एलआईसी के प्रमुख यूलिप फंड्स में से फ्यूचर प्लस ग्रोथ, न्यू एंडोमेंट प्लस सिक्योर्ड, न्यू एंडोमेंट प्लस ग्रोथ और मनी प्लस सिक्योर्ड के पास लार्सन एंड टुब्रो के शेयर हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज
एलआईसी के 33 यूलिप फंड्स ने रिलायंस के शेयरों में निवेश किया हुआ है। एलआईसी के प्रमुख यूलिप फंड्स में से मनी प्लस बैलेंस्ड, प्रॉफिट प्लस बैलेंस्ड, चाइल्डफॉर्च्यून प्लस सिक्योर्ड और ग्रेच्युटी प्लस बैलेंस्ड के पास रिलायंस के शेयर हैं।
एचडीएफसी
एलआईसी के 31 यूलिप फंड्स ने एचडीएफसी के शेयरों में निवेश किया हुआ है। एलआईसी के प्रमुख यूलिप फंड्स में से फ्यूचर प्लस ग्रोथ, प्रॉफिट प्लस सिक्योर, फ्यूचर प्लस सिक्योर और प्रॉफिट प्लस बैलेंस्ड के पास एचडीएफसी के शेयर हैं।
आईटीसी
एलआईसी के 20 यूलिप फंड्स ने आईटीसी के शेयरों में निवेश किया हुआ है। एलआईसी के प्रमुख यूलिप फंड्स में से फ्यूचर प्लस इनकम, मार्केट प्लस ग्रोथ, मनी प्लस ग्रोथ और फ्यूचर प्लस इनकम के पास आईटीसी के शेयर हैं।
एचसीएल
एलआईसी के 17 यूलिप फंड्स ने आईटीसी के शेयरों में निवेश किया हुआ है। एलआईसी के प्रमुख यूलिप फंड्स में से मार्केट प्लस सिक्योर्ड, पेंशन प्लस मिक्स्ड, ग्रेच्युटी प्लस इनकम फंड, मार्केट प्लस सिक्योर्ड और हेल्थ प्रोटेक्शन प्लस फंड के पास एचसीएल के शेयर हैं।
एचडीएफसी बैंक
एलआईसी के 25 यूलिप फंड्स ने आईटीसी के शेयरों में निवेश किया हुआ है। एलआईसी के प्रमुख यूलिप फंड्स में से मार्केट प्लस I सिक्योर्ड, एलआईसी यूलिप (निवेश प्लस) और एसआईआईपी सिक्योर्ड, एलआईसी यूलिप (निवेश प्लस) और एसआईआईपी ग्रोथ और एलआईसीआई यूलिप (निवेश प्लस) और एसआईआईपी बैलेंस्ड के पास एचडीएफसी बैंक के शेयर हैं।
टाटा स्टील
एलआईसी के 17 यूलिप फंड्स ने टाटा स्टील के शेयरों में निवेश किया हुआ है। एलआईसी के प्रमुख यूलिप फंड्स में से एलआईसीआई यूलिप (निवेश प्लस) और एसआईआईपी बैलेंस्ड, एलआईसीआई यूलिप (निवेश प्लस) और एसआईआईपी ग्रोथ, न्यू एंडोमेंट प्लस बैलेंस्ड और फ्यूचर प्लस ग्रोथ के पास टाटा स्टील के शेयर हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications