नई दिल्ली, अगस्त 5। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं या रिटायरमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं तो देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के पास एक अच्छा प्लान है। इस प्लान नाम है जीवन शिरोमणि प्लान। ये हर आयु की कैटेगरी के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। एलआईसी ने इस पॉलिसी को सभी को ध्यान में रखकर तैयार किया है। जीवन शिरोमणि योजना की खासियत यह है कि ये सुरक्षा और बचत दोनों चीजें ऑफर करती है। जीवन शिरोमणि योजना एक नॉन-लिंक्ड प्लान है। जीवन शिरोमणि योजना में सम एश्योर्ड की न्यूनतम 1 करोड़ रु की गारंटी मिलती है। हम यहां आपको इसी प्लान की पूरी जानकारी देंगे।
4 साल पहले की थी शुरू
एलआईसी ने जीवन शिरोमणि (तालिका संख्या 847) की शुरुआत अब से करीब 4 साल पहले 19 दिसंबर 2017 को की थी। यह नॉन-लिंक्ड होने के साथ साथ सीमित प्रीमियम भुगतान मनी बैक प्लान भी है। मगर ध्यान रहे कि यह एक लिंक्ड योजना योजना है। इसे खास कर उन लोगों के शुरू किया गया है, जो एचएनआई (हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स) कैटेगरी में आते हैं। आपको इस प्लान में गंभीर बीमारियों के लिए कवर मिलेगा। इसमें तीन ऑप्शनल राइडर्स भी दिए जाते हैं।
परिवार को मिलेगी सेफ्टी
अगर पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो उसके परिवार को वित्तीय सहायता दी जाएगी। यदि पॉलिसीधारक जीवित रहे तो इस मामले में फिक्स्ड अवधि के दौरान भुगतान की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा मैच्योरिटी पर आपको एक बार में मोटी रकम अदा की जाएगी। सर्वाइवल बेनेफिट (पॉलिसीधारकों के जीवित रहने पर मिलने वाले बेनेफिट) के तौर पर एक फिक्स भुगतान किया जाता है।
ये है पेमेंट प्रोसेस
अगर पॉलिसीधारक जीवित रहे तो 14 वर्ष की पॉलिसी में 10वें और 12वें वर्ष में सम एश्योर्ड बीमा राशि का 30-30% फीसदी दिया जाता है। 16 साल की पॉलिसी 12वें और 14वें साल में बीमा राशि का 35-35% पैसा दिया जाता है। 18 वर्ष की पॉलिसी 14वें और 16वें साल में बीमित राशि का 40-40% फीसदी पैसा दिया जाता है। 20 साल की पॉलिसी में 16वें और 18वें साल सम एश्योर्ड का 45-45% फीसदी पैसा दिया जाता है।
मिल जाएगा लोन
इस पॉलिसी की जो अहम खासियतों में एक खासियत यह है कि पॉलिसी अवधि के दौरान आप पॉलिसी के सरेंडर मूल्य के बेसिस पर लोन ले सकते हैं। पर यह भी ध्यान रहे कि लोन एलआईसी के नियम और शर्तों के हिसाब से मिलेगा। पॉलिसी पर मिलने वाला लोन समय-समय पर तय की जाने वाली ब्याज दर पर उपलब्ध होगा। यानी लोन पर ब्याज दर बदलेगी।
अधिकतम सम एश्योर्ड की कोई लिमिट नहीं
इस पॉलिसी के लिए न्यूनतम सम एश्योर्ड 1 करोड़रु है, जबकि अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा नहीं है। आप 1 करोड़ रु के बाद 5-5 लाख रु की गुणा में जितना चाहे उतनी रकम का बीमा करा सकते हैं। पॉलिसी अवधि में कई ऑप्शन हैं, जिनमें 14, 16, 18 और 20 वर्ष शामिल हैं। योजना में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष साल है, जबकि अधिकतम आयु 14 वर्ष की पॉलिसी के लिए 55 वर्ष, 16 साल की पॉलिसी के लिए 51 साल, 18 साल की पॉलिसी के लिए 48 साल, 20 साल की पॉलिसी के लिए 45 साल है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications