नयी दिल्ली। एलआईसी की ऐसी ढेर सारी योजनाएं हैं, जिनमें आप थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके कुछ ही सालों में एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी की ऐसी ही एक स्कीम है, जिसमें आप रोज 121-121 रु जमा करके 27 लाख रु पा सकते हैं। दरअसल एलआईसी की ये खास स्कीम बेटी की शादी से जुड़ी है। अगर आपको बेटी की शादी की टेंशन है तो ये पॉलिसी आपके लिए बेस्ट रहेगी। एलआईसी कन्यादान पॉलिसी से आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके एक बड़ा फंड तैयार कर पाएंगे। यहां हम आपको एलआईसी कन्यादान स्कीम की पूरी डिटेल देंगे।
हर महीने इतने पैसे जमा करने होंगे
एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी में आपको हर महीने 3600 रु एक साथ जमा करने होंगे। इस लिहाज से यदि रोज का खर्च देखा जाए तो ये 121 रु ही होता है। आप चाहें तो मासिक प्रीमियम घटा भी सकते हैं। गौरतलब है कि हर महीने 3600 रु जमा करने पर आपको 25 साल बाद 27 लाख रु मिल जाएंगे।
हर साल मिलेंगे 1 लाख रु
इस स्कीम का एक और बड़ा फायदा है। यदि किसी व्यक्ति का पॉलिसी लेने के बाद निधन हो जाए स्कीम के तहत परिवार को हर एक लाख रु दिए जाते हैं। वो भी बिना कोई अतिरिक्त प्रीमियम भरे। नॉमिनी को 25 साल बाद 27 लाख रुपये भी दिए जाएंगे। ये खासियत इस स्कीम को काफी फायदेमंद और सुरक्षित बनाती है।
जानिए कब तक देना होगा प्रीमियम
एलआईसी कन्यादान पॉलिसी की अवधि 25 साल है। मगर आपको प्रीमियम 25 साल नहीं बल्कि केवल 22 साल तक ही देना होगा। जहां तक पॉलिसीधारक की मृत्यु पर बिना अतिरिक्त प्रीमियम अदा किए बेनेफिट मिलने का सवाल है तो ये डेथ बेनेफिट है।
जानिए कितनी उम्र में मिल सकती है पॉलिसी
एलआईसी कन्यादान पॉलिसी लेने वाले की न्यूनतम उम्र 30 साल और बेटी की उम्र कम से कम 1 साल होनी जरूरी है। आपको ये पॉलिसी 25 के लिए मिलेगी। मगर प्रीमियम का भुगतान 22 साल तक ही करना होगा। ध्यान रहे कि ये पॉलिसी आपको आपकी और आपकी बेटी की उम्र के हिसाब से मिलेगी। जितनी बेटी की आयु होगी उसी आधार पर पॉलिसी की अवधि घट जाएगी, मगर प्रीमियम अधिक हो जाएगा।
जानिए पॉलिसी के सभी नियम
आपको 25 साल के लिए पॉलिसी मिलेगी, मगर प्रीमियम 22 साल तक भरना होगा। रोज 121 रुपये (महीने में 3600 रुपये) का प्रीमियम देना होगा। यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो परिवार को प्रीमियम नहीं देना होगा। इस स्थिति में बेटी को पॉलिसी के बचे हुए सालों में हर साल 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही पॉलिसी अवधि पूरी होने पर नॉमिनी को 27 लाख रु दिए जाएंगे। आप ये पॉलिसी कम या ज्यादा प्रीमियम पर भी ले सकते हैं।
कन्यादान पॉलिसी के जरूरी डॉक्यूमेंट्स
इस पॉलिसी को लेने के लिए जिन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी, उनमें आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, एडरेस प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। साथ ही साइन किया हुआ आवेदन फॉर्म और पहले प्रीमियम के लिए चेक या केश के साथ-साथ जन्म प्रमाण पत्र जैसी चीजें भी चाहिए होंगी।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications