नई दिल्ली, जून 30। बीमा पॉलिसी की बात आती है तो देश की सबसे बड़ी बीमा और सरकारी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम या एलआईसी भारतीयों के लिए सबसे पहली पसंद होती है। एलआईसी की डिमांड बहुत अधिक है इसीलिए इसने अलग-अलग तरह के लोगों के लिए ढेर सारी पॉलिसियां तैयार कर रखी हैं। एलआईसी के पास हर वर्ग के लिए कोई न कोई खास पॉलिसी है। सरकार द्वारा समर्थित इस कंपनी के पास लगभग सभी उम्र और कैटेगरियों के लोगों के लिए बीमा योजनाओं की एक लंबी रेंज है। आज हम यहां आपको इसके बच्चों के लिए एक खास प्लान की जानकारी देंगे।
एलआईसी की पॉलिसियां
एलआईसी पॉलिसियां उन भारतीयों को खास कर पसंद आती हैं जो रिस्क फ्री एसेट में निवेश करना पसंद करते हैं। वैसे भी बैंक एफडी और डाकघर बचत योजनाओं के बाद एलआईसी पॉलिसियां उच्च रिटर्न के कारण काफी पसंद की जाती हैं। एलआईसी पॉलिसियां ऐसी हैं जिनका लाभ आप अपने और अपने परिवार के लिए ले सकते हैं, जबकि बच्चों के लिए एलआईसी पॉलिसियां भी भारतीयों के बीच लोकप्रिय हैं।
एलआईसी जीवन तरुण पॉलिसी
एलआईसी जीवन तरुण पॉलिसी एक नॉन-लिंक्ड सीमित प्रीमियम भुगतान योजना है जो बच्चों के लिए सुरक्षा और बचत सुविधाओं का एक आकर्षक कॉम्बिनेशन ऑफर करती है। यह योजना 20 से 24 वर्ष की आयु के सालाना सर्वाइवल बेनेफिट पेमेंट और 25 वर्ष की आयु में मैच्योरिटी लाभ के माध्यम से बढ़ते बच्चों की शैक्षिक और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन की गई है।
काफी फ्लेक्सिबल है ये स्कीम
एलआईसी जीवन तरुण पॉलिसी एक फ्लेक्सिबल स्कीम है जिसमें प्रपोजल स्तर पर प्रपोजर पॉलिसी की अवधि के दौरान प्राप्त होने वाले सर्वाइवल बेनेफिट के अनुपात का चयन कर सकता है। इस योजना में कुल 4 ऐसे अनुपात मिलते हैं।
ये हैं 4 ऑप्शन
1 : कोई उत्तरजीविता लाभ (सर्वाइवल बेनेफिट) नहीं, सम एश्योर्ड का 100 प्रतिशत
2 : 5 साल के लिए हर साल सम एश्योर्ड का 5 प्रतिशत; बीमित राशि का 75 प्रतिशत
3 : 5 साल के लिए हर साल सम एश्योर्ड का 10 फीसदी, सम एश्योर्ड का 50 फीसदी
4 : 5 साल के लिए हर साल बीमा राशि का 15 प्रतिशत; बीमित राशि का 25 प्रतिशत
मिनिमम सम एश्योर्ड
एलआईसी जीवन तरुण पॉलिसी के तहत बच्चे की न्यूनतम आयु 90 दिन होनी चाहिए, जबकि अंतिम जन्मदिन पर अधिकतम आयु 12 वर्ष होनी चाहिए। बच्चे की उम्र 20 साल होने तक प्रीमियम का भुगतान करना होता है, और पॉलिसी की अवधि 25 साल की उम्र में समाप्त हो जाती है। एलआईसी जीवन तरुण पॉलिसी के तहत न्यूनतम बीमा राशि 75,000 रुपये है, जिसकी कोई ऊपरी सीमा नहीं है। यानी आप जितना चाहे निवेश कर सकते हैं।
डेली 150 रु जमा करें
यदि आप 12 साल के बच्चे के लिए एलआईसी जीवन तरुण पॉलिसी के तहत प्रीमियम का भुगतान शुरू करें तो पॉलिसी अवधि 13 वर्ष की होगी और न्यूनतम सम एश्योर्ड 5 लाख रु। फिर अगर आप रोजाना 150 रुपये का भुगतान करते हैं तो सालाना प्रीमियम करीब 55,000 रुपये होगा। आठ वर्षों में शुद्ध निवेश 4,40,665 रुपये और इस पर आपको 2,47,000 रुपये का बोनस मिलेगा। वहीं सम एश्योर्ड 5 लाख रुपये है। आपको लॉयल्टी बेनिफिट मिलेगा 97,500 रुपये का। इसलिए, एलआईसी जीवन तरुण पॉलिसी के तहत आपको मिलने वाली कुल राशि लगभग 8,44,500 रुपये होगी।
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें



Click it and Unblock the Notifications