नई दिल्ली, अप्रैल 11। अगर आप हर दिन 29 रुपये जमा करते हैं, तो आपको एलआईसी आधार शिला योजना के तहत 4 लाख रुपये की राशि मिल सकती है। इसके तहत न्यूनतम बेसिक सम गारंटीड 75,000 रुपये है। एलआईसी आधार शिला योजना एक नॉन-लिंक्ड, इंडिविजुअल जीवन बीमा योजना है जो विशेष रूप से महिलाओं और लड़कियों के लिए बनाई गई है। यही वो स्कीम है, जिसमें हर दिन 29 रुपये जमा करने पर आपको एक साथ 4 लाख रुपये मिल सकते हैं। आगे जानिए इस स्कीम की डिटेल।
बहुत सारी हैं पॉलिसी
सरकारी और देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम या एलआईसी विभिन्न आयु वर्ग और बैंकग्राउंड्स के लोगों के लिए ढेरों बीमा विकल्पों की एक विस्तृत रेंज ऑफर करती है। बैंक और डाकघर बचत योजनाओं के बाद, एलआईसी योजनाएं भारतीयों के लिए पैसे बचाने के लिए एक लोकप्रिय विकल्प हैं, क्योंकि ये मैच्योरिटी पर निश्चित राशि दिलाती हैं और जोखिम मुक्त होती हैं।
एलआईसी आधार शिला योजना के तहत न्यूनतम बीमा राशि
इस बीमा योजना के तहत न्यूनतम मूल गारंटीड राशि 75,000 रुपये है। एलआईसी आधार शिला योजना के तहत अधिकतम मूल बीमा राशि 3 लाख रुपये है। इसका मतलब है कि एलआईसी आधार शिला पॉलिसी अधिकतम 3 लाख रुपये तक की ही ली जा सकती है। इस पॉलिसी की मैच्योरिटी अवधि 10 से 20 साल तक हो सकती है। आप मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक या वार्षिक आधार पर प्रीमियम जमा कर सकते हैं।
ऐसे मिलेंगे 4 लाख रु
अगर आप प्रति दिन 29 रुपये बचाते हैं, तो आप एक साल में एलआईसी आधार शिला योजना में 10,959 रुपये जमा कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप 20 साल से ऐसा कर रहे हैं और 30 साल की उम्र में योजना शुरू की है। इस तरह, आप 20 वर्षों के दौरान 2,14,696 रुपये का निवेश करेंगे, जिसमें मैच्योरिटी पर 3,97,000 रुपये का रिटर्न मिलेगा।
आयु का नियम
यह योजना 8 से 55 वर्ष की आयु की सभी महिलाओं के लिए खुला है। यह योजना केवल उन लोगों के लिए ऑफर की जाती है जिनकी स्टैंडर्ड हेल्दी लाइफस्टाइल है और जिन्होंने कभी मेडिकल एग्जामिनेशन नहीं किया। किश्तों का भुगतान अग्रिम रूप से वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक या मासिक अंतराल पर किया जाएगा। आप इनमें से कोई एक अवधि चुन सकते हैं।
इनकम टैक्स का फायदा
एलआईसी आधार शिला पॉलिसी के तहत ऑटो कवर भी देती है। इतना ही नहीं आपको इनकम टैक्स का फायदा भी मिलेगा। इस पॉलिसी के लिए एलआईसी की तरफ से 15 दिन का फ्री लुक पीरियड दिया जाता है। यानी अगर आपको पॉलिसी सही न लगे तो 15 दिनों के अंदर इसे वापस कर सकते हैं। जो भी महिला आधार शिला पॉलिसी लेना चाहे तो उसे अनिवार्य रूप से आधार कार्ड पेश करना होगा। आपको इस पॉलिस में नियमित प्रीमियम का भुगतान करना होगा। पॉलिसी की अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु पर परिवार को आर्थिक मदद मिलेगी। प्रीमियम की बात करें तो मासिक के अलावा तिमाही और छमाही आधार पर भी प्रीमियम जमा कर सकते हैं। यदि पॉलिसी अवधि के पांच साल पूरे हो गए हैं और कम से कम 5 फुल सालाना प्रीमियम का भुगतान कर दिया गया है तो पॉलिसीधारक को एग्जिट के समय लॉयल्टी एडिशन भी मिलेगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications