नई दिल्ली, जून 4। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी है। ये कई पॉलिसी ऑफर करती है। इनमें जीवन आनंद पॉलिसी भी शामिल है। ये पॉलिसी निवेशकों को उनके बेहतर भविष्य के लिए पैसा बचाने में मदद करती है। यदि निवेशक इस निवेश योजना में निवेश करें तो पॉलिसी दो अलग-अलग समय पर दो बोनस भी देगी। यही वो पॉलिसी है, जिसमें आप मात्र 76 रु डेली जमा करके 10.33 लाख रु एक साथ हासिल कर सकते हैं। आगे जानिए इस योजना की पूरी डिटेल।
कौन कर सकता है निवेश
18 वर्ष और उससे अधिक आयु का कोई भी निवेशक एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी में निवेश कर सकता है। ये पॉलिसी मैच्योरिटी के समय सुनिश्चित रिटर्न ऑफर करती है। पॉलिसी में निवेशकों को बोनस भी मिलता है। मगर ये बोनस 15 साल तक लगातार निवेश करने पर मिलता है। पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो इस मामले में एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी के तहत नॉमिनी को उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उचित मात्रा में रिटर्न मिलता है।
कम से कम पॉलिसी राशि
एलआईसी योजना में न्यूनतम बीमा राशि 1 लाख रुपये है। हालांकि निवेशक अपने सम एश्योर्ड को बढ़ा सकते हैं और क्लेम राशि भी बढ़ा सकते हैं। इस समय एलआईसी निवेशक की मृत्यु के मामले में बीमित राशि का 125 फीसदी पैसा देती है। गौरतलब है कि एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी में निवेशकों को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। इनमें दुर्घटना मृत्यु के लिए बीमा, विकलांगता, टर्म एश्योरेंस और गंभीर बीमारी कवर अन्य शामिल हैं।
रिटर्न प्राप्त करने की सुविधा
इस योजना में एक और फायदा भी मिलता है। निवेशक यह भी चुन सकते हैं कि वे अपना रिटर्न कैसे प्राप्त करना चाहते हैं। यानी आप चाहें तो एकमुश्त राशि निकाल सकते हैं या सुनिश्चित मासिक रिटर्न भी ले सकते हैं।
ऐसे मिलेंगे 76 लाख रु
एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी में अगर कोई 24 साल का निवेशक 5 लाख रुपये का विकल्प चुने, तो उसे प्रीमियम के रूप में सालाना 26,815 रुपये का भुगतान करना होगा। ये मासिक 2281 रुपये या 76 रुपये प्रति दिन का हिसाब बैठता है। अगले 21 साल में जमा की गई रकम करीब 563705 रुपये होगी। बोनस मनी के साथ एक निवेशक को मैच्योरिटी पर करीब 10 लाख 33 हजार रुपये मिलेंगे।
एक और बेहतर स्कीम
एलआईसी की एक और बेहतर योजना है। ये है जीवन अक्षय पॉलिसी। एक निवेशक ने जीवन अक्षय पॉलिसी में एक बार में 9,16,200 रुपये जमा किए। मोटे तौर पर, निवेश लगभग 9 लाख रुपये है। निवेशकों को उनके निवेश से प्रति माह 6,859 रुपये रिटर्न या पेंशन के रूप में मिलेगा। इसी तरह उन्हें सालाना 86,265 रुपये या छमाही आधार पर 42,008 रुपये या तिमाही आधार पर 20,745 रुपये मिलेंगे। यानी आप चाहें तो हर महीने 6,859 रुपये की पेंशन लें या फिर सालाना 86,265 रुपये या छमाही आधार पर 42,008 रुपये या तिमाही आधार पर 20,745 रुपये ले सकते हैं। ये पैसा सारे जीवन हर महीने मिलेगा। इसी तरह की और भी कई योजनाएं एलआईसी के पास हैं।
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें



Click it and Unblock the Notifications