
LIC Dhan Sanchay : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) भारत की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी है। एलआईसी द्वारा कई पॉलिसियों की पेशकश की जाती है। इन्हीं में से एक है एलआईसी धन संचय। एलआईसी, जो कि देश की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी बीमा कंपनी है, की यह स्कीम एक नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल और सेविंग प्लान लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है। इस प्लान के तहत मैच्योरिटी से पहले पॉलिसी अवधि के दौरान निवेशकों को गारंटीड इनकम बेनेफिट मिलता है। आगे जानते हैं इस पॉलिसी के बारे में विस्तार से।
पॉलिसी की अवधि कितनी होती है
इस पॉलिसी को 5 से 15 साल तक की अवधि के लिए लिया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि पॉलिसीधारक को इस पॉलिसी में लोन की सुविधा भी मिलती है। पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु के मामले में पॉलिसीधारक को परिवार को डेथ बेनेफिट दिया जाता है।
क्या हैं खास बेनेफिट्स
एलआईसी धन संचय पॉलिसी के तहत कई खास बेनेफिट्स मिलते हैं। इनमें डेथ बेनेफिट ऑप्शन में एकमुश्त या 5 साल तक किश्तों में पैसा लेना शामिल हैं। इसके अलावा मैच्योरिटी बेनेफिट में गारंटीड इनकम और टर्मिनल बेनेफिट शामिल हैं। यदि पॉलिसीधारक पेआउट अवधि के दौरान पास हो जाता है तो नॉमिनी को इनकम प्राप्त होती रहती है।
मिलेंगे 4 निवेश ऑप्शन
एलआईसी की धन संचय पॉलिसी में निवेश के टोटल 4 ऑप्शन मिलते हैं। इनमें ए, बी, सी और डी ऑप्शन शामिल हैं। पहले बात करें ऑप्शन ए और बी की, तो बता दें कि इसमें बीमा राशि कम से कम 3,30,000 रुपये है। विकल्प सी में यह राशि 2,50,000 रुपये और विकल्प डी में यह 22,00,000 रुपये है।
निवेश करने की न्यूनतम आयु कितनी है
धन संचय पॉलिसी में यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो इसकी न्यूनतम आयु 3 वर्ष है। वहीं अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग ऑप्शन के अनुसार बदल सकती है। जैसे कि ए और बी ऑप्शनों में अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है। इसी तरह ऑप्शन सी के तहत अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष है और ऑप्शन डी के तहत अधिकतम आयु सीमा 40 साल है।
ये है सबसे जरूरी डिटेल
यदि आप ये पॉलिसी लेना चाहते हैं तो बता दें कि आप 5, 10 या 15 वर्ष के लिए इस पॉलिसी की अवधि चुन सकते हैं और फिर उतने ही वर्षों के लिए आपको रिटर्न मिलेगा। इस पॉलिसी के तहत न्यूनतम प्रीमियम सालाना 30,000 रुपये है। पर यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो न्यूनतम डेथ बेनेफिट 2.50 लाख रुपये और अधिकतम 22 लाख रुपये है।

एलआईसी को भारी नुकसान
एक रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी समूह के शेयरों में गिरावट जारी है। इससे एलआईसी को भी नुकसान हो रहा है। अडानी समूह के शेयरों में एलआईसी का निवेश 24 जनवरी, 2023 को 81,268 करोड़ रुपये से गिरकर 27 जनवरी, 2023 को 62,621 करोड़ रुपये रह गया, जो 18,647 करोड़ रुपये के नुकसान को दर्शाता है। ऐस इक्विटी के आंकड़ों के अनुसार 31 दिसंबर, 2022 तक एलआईसी के पास अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पोर्ट्स, अडानी टोटल गैस, अडानी ट्रांसमिशन और अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी में 1 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।
More From GoodReturns

आज का Financial Raashifal: 27 मार्च, 2026 - लाभदायक चालें पहचानें और अपने नकदी प्रवाह को सुरक्षित रखें

आज का Financial Raashifal: 26 मार्च, 2026 - अस्थिर बाजारों में आत्मविश्वास से आगे बढ़ें और आज ठोस अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 30 मार्च, 2026 - छिपी हुई संभावनाओं को खोलें और जोखिमों से बचें

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें

आज का Financial Raashifal: 29 मार्च, 2026 - छिपे अवसरों और समय पर ट्रेड का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 24 मार्च, 2026 - समय पर चालों से लाभ बढ़ाएं

Gold Rate Today: 23 मार्च को सोने की कीमतों में फिर से जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications