नयी दिल्ली, अप्रैल 13। एलआईसी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। एलआईसी के पास एक से एक शानदार स्कीम है। एलआईसी के पास कई बीमा पॉलिसियों के अलावा पेंशन प्लान भी हैं। इन्हीं में से एक है एलआईसी जीवन लाभ। इस प्लान के तहत कंपनी पॉलिसीधारकों को बोनस देती है। जो भी कमाई एलआईसी को होती है, उसी में से पॉलिसीधारकों को बोनस का पैसा मिलता है। इस स्कीम में यदि आप हर महीने 794 रु का प्रीमियम जमा करें तो आपको मैच्योरिटी पर एक साथ 5.25 लाख रु मिलेंगे। आइए जानते हैं इस स्कीम की पूरी डिटेल।
कौन कर सकता है निवेश
इस स्कीम को कम से कम 8 साल के बच्चे के लिए लिया जा सकता है। वहीं अधिकतम आयु सीमा 54 साल है। यदि कोई 54 वर्षीय व्यक्ति इस पॉलिसी को ले उसके लिए अधिकतम पॉलिसी अवधि 21 साल की होगी। 25 साल की पॉलिसी अवधि के लिए पॉलिसीधारक की अधिकतम आयु सीमा 50 साल होनी चाहिए। यानी इस पॉलिसी की मैच्योरिटी अवधि की पॉलिसीधारक की 75 वर्ष आयु से संबंधित है।
कम से कम 2 लाख रु एश्योर्ड
एलआईसी की जीवन लाभ पॉलिसी में कम से कम 2 लाख रु का सम एश्योर्ड रहता है। पॉलिसी में अधिकतम सम एश्योर्ड की कोई लिमिट नहीं है। पॉलिसी पीरियड तीन अवधियों का होगा, जिनमें 16 साल, 21 साल और 25 साल शामिल है। इन अवधियों के लिए आपको क्रमश: 10, 15 और 16 साल तक ही प्रीमियम जम करना होगा। मगर मैच्योरिटी राशि आपको पॉलिसी की अवधि पूरी होने पर ही मिलेगी।
और भी मिलते हैं कई फायदे
इस पॉलिसी में आपको एक्सिडेंटल डेथ एंड डिसएबिलिटी, एक्सिडेंट बेनिफिट, न्यू टर्म एश्योरेंस और न्यू क्रिटिकल इलनेस राइडर बेनेफिट भी मिल सकते हैं। अब बात करतें हैं प्रीमिय की। अगर आपकी आयु 30 साल है और आप 2 लाख रु का सम एश्योर्ड खरीदें, तो पॉलिसी की अवधि होगी 25 साल। इस तरह आपको हर महीने लगभग 800 रु का प्रीमियम हर महीने जमा करना होगा। 25 साल में आप कुल 1.5 लाख रु का भुगतान करेंगे।
कितना मिलेगा बोनस
आपको प्रति 1000 रु पर 47 रु का बोनस मिलेगा। 25 सालों में आपकी कुल बोनस राशि हो जाएगी 2.35 लाख। इसी तरह आपको फाइनल एडिशनल बोनस के रूप में 90000 रु का बोनस मिलेगा। 2020-21 में एलआईसी ने प्रति हजार रु पर 450 रु का फाइनल एडिशनल बोनस जारी किया था। अब कुल राशि आपको मिलेगी 5.25 लाख रु। इसमें 2 लाख रु का सम एश्योर्ड, 2.35 लाख रु का रिविजनरी बोनस और 90000 रु का फाइनल एडिशनल बोनस शामिल है।
जानिए डेथ बेनेफिट कितना मिलेगा
अगर पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो उसके नॉमिनी को 2 लाख रु का सम एश्योर्ड दिया जाएगा। इसके अलावा नॉमिनी को रिविजनरी बोनस और एडिशनल बोनस भी मिलेगा। बोनस कितना होगा ये कितने दिनों तक प्रीमियम जमा किया गया इस पर निर्भर है। एक और अच्छी बात यह है कि पॉलिसी का निरंतर 2 साल तक प्रीमियम अदा करने पर आप पॉलिसी पर लोन भी ले सकते हैं। आप चाहें तो 2 साल बाद पॉलिसी सरेंडर भी कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications