LIC Bima Sakhi Scheme: अगर आप एक महिला हैं और घर बैठे कमाई का मौका तलाश रही हैं, तो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की एक नई योजना आपके लिए जबरदस्त अवसर लेकर आई है। इस योजना में हिस्सा लेने पर महिलाओं को हर महीने 7000 रुपए तक की इनकम मिल सकती है और खास बात ये है कि इसके लिए आपको एक भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा।

क्या है ये खास योजना?
इस स्कीम का नाम है बीमा सखी योजना, जिसे खासतौर पर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शुरू किया गया है। इसमें महिलाएं LIC एजेंट के तौर पर काम करेंगी और उन्हें कंपनी की ओर से पूरी ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
घर बैठे करें कमाई
इस योजना की सबसे खास बात यह है कि महिलाएं अपने घर से ही काम कर सकती हैं। बीमा सखी बनने के बाद महिलाओं को एक फिक्स इनकम मिलेगी। शुरुआत में हर महीने 7000 रुपए दिए जाएंगे। ये राशि परफॉर्मेंस पर आधारित होगी और तीन साल तक अलग-अलग स्लैब में दी जाती है।
कमाई की पूरी डिटेल
पहला साल: ₹7000 प्रति माह
दूसरा साल: ₹6000 प्रति माह (अगर 65% पॉलिसियां चालू रहें)
तीसरा साल: ₹5000 प्रति माह (कुछ अतिरिक्त शर्तों के साथ)
कौन कर सकता है आवेदन?
इस योजना का फायदा सिर्फ उन महिलाओं को मिलेगा जो:
18 से 70 वर्ष की उम्र की हों
कम से कम 10वीं पास हों
पहले से LIC से किसी भी रूप में जुड़ी न हों
इन महिलाओं को नहीं मिलेगा फायदा
जो महिलाएं पहले से LIC एजेंट या कर्मचारी हैं
जिनके परिवार का कोई सदस्य (पति, भाई, माता-पिता आदि) LIC में काम कर चुका है या कर रहा है
रिटायरमेंट या पूर्व LIC एजेंट भी इसके एलिजिबल नहीं हैं
क्या-क्या दस्तावेज लगेंगे?
उम्र का प्रमाण (जैसे जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड)
एड्रेस प्रूफ
शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण (कम से कम 10वीं की मार्कशीट)
पासपोर्ट साइज फोटो
सभी दस्तावेज की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी जरूरी होगी।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
इस योजना के लिए आप नजदीकी LIC शाखा में जाकर आवेदन कर सकते हैं या फिर LIC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहां से आपको ट्रेनिंग और काम करने का तरीका बताया जाएगा।
महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का रास्ता
यह योजना खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है जो घर से बाहर जाकर नौकरी नहीं कर सकतीं लेकिन कुछ करना चाहती हैं। बीमा सखी बनकर आप न केवल इनकम कर सकती हैं, बल्कि अपने आस-पास के लोगों को बीमा के प्रति जागरूक भी कर सकती हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications