नई दिल्ली, जून 12। एलआईसी का शेयर निवेशकों को बहुत रुला रहा है। लेकिन अगर किसी को लग रहा है कि अब इन दुखों का अंत आ चुका है, तो 13 जून 2022 को झटका लग सकता है। शायद इसी झटके को देखते हुए अब भारत सरकार सक्रिय हुई है। बीते 17 मई से लगातार एलआईसी के शेयर में गिरावट आ रही है, लेकिन सरकार को कोई बयान नहीं है। लेकिन जैसे 13 जून नजदीक आई सरकार ने एक दिन पहले यानी शनिवार को शेयर के रेट गिरने पर चिंता जताई है। आइये जानते हैं कि सरकार ने क्या कहा और कल एलआईसी के शेयर के साथ क्या होने जा रहा है।
जानिए एलआईसी के शेयर को लेकर सरकार ने क्या कहा
एलआईसी के शेयर में लगातार गिरावट जारी है और यह गिरकर 709 रुपये रेट तक आ चुका है। कंपनी ने यह शेयर निवेशकों को 949 रुपये के रेट पर जारी किया था। इस प्रकार से करीब एलआईसी का शेयर करीब 25 फीसदी का नुकसान करा चुका है। इस भारी गिरावट के बाद सरकार ने चिंता जताई है। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि एलआईसी का मैनेजमेंट गिरावट के इन पहलुओं को देखेगा और शेयरधारकों के शेयर के वैल्यू कैसे बढ़े इस पर विचार करेगा।
अब जानिए 13 जून को क्या होने वाला
आईपीओ के दौरान एंकर निवेशक भी निवेश करते हैं। इनको खुदरा निवेशकों के पहले निवेश का मौका दिया जाता है, लेकिन इसमें एक शर्त होती है कि यह निवेशक शेयर की लिस्टिंग पर शेयर नहीं बेच सकते हैं। यह शेयर अलाटमेंट के 30 दिन बाद अपने शेयर बेच सकते हैं। ऐसे में कल से इन एंकर निवेशकों को अपने शेयर बेचने का मौका मिलेगा। एलआईसी ने एंकर निवेशकों को करीब 5.93 करोड़ शेयर बेचे हैं। एलआईसी के आईपीओ में 123 एंकर निवेशकों को 949 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 5.93 करोड़ शेयर अलाट किए गए थे। अब अगर इस भारी तादात का कुछ हिस्सा भी बिकने के लिए बाजार में आ गया तो एलआईसी का शेयर एक बार फिर से अपना न्यूनतम स्तर बना सकता है।
जानिए शुक्रवार को एलआईसी के शेयरों का स्तर
शुक्रवार को एलआईसी का शेयर एनएसई पर 709.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर में 12.00 रुपये (1.66 फीसदी) की गिरावट दर्ज की गई थी। इस शेयर ने शुक्रवार को 708.05 रुपये के स्तर पर जहां अपना लो बनाया था, वहीं 719.75 रुपये का हाई बनाया था। इसके अलावा एलआईसी के शेयर का एक साल का न्यूनतम स्तर 708.05 रुपये का है तो अधिकतम का स्तर 949.00 रुपये का है।
वहीं शुक्रवार को ही एलआईसी का शेयर बीएसई पर 709.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर में 12.25 रुपये (1.70 फीसदी) की गिरावट दर्ज की गई थी। इस शेयर ने शुक्रवार को 708.70 रुपये के स्तर पर जहां अपना लो बनाया था, वहीं 719.40 रुपये का हाई बनाया था। इसके अलावा एलआईसी के शेयर का एक साल का न्यूनतम स्तर 708.70 रुपये का है तो अधिकतम का स्तर 949.00 रुपये का है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
