नई दिल्ली, अप्रैल 12। इस समय लोग शेयर बाजार को बहुत पसंद कर रहे हैं। क्योंकि यहां से तगड़े लाभ की संभावना बहुत अधिक रहती है। लेकिन अगर आप ऐसे ऑप्शन में निवेश करना चाहते हैं जहां आपका पैसा सुरक्षित रहे और मुनाफा अच्छा हो, तो एलआईसी की एक पॉलिसी आपके काम की हो सकती है। ये है एलआईसी जीवन शिरोमणि प्लान। अच्छा मुनाफा कमाने का यह एक बेहतर विकल्प है। यह पॉलिसी सुरक्षा और बचत दोनों प्रोवाइड करती है। आगे जानिए इस प्लान से कैसे आप 1 करोड़ रु का फायदा ले सकते हैं।
1 करोड़ रु फायदा
एलआईसी का प्लान (जीवन शिरोमणि प्लान बेनिफिट्स) दरअसल एक नॉन-लिंक्ड प्लान है। इस प्लान में आपको कम से कम 1 करोड़ रुपये की गारंटी मिलेगी। एलआईसी अपने ग्राहकों को उनके जीवन की सुरक्षा के लिए कई तरह की अच्छी नीतियां प्रदान करता रहती है। इन्हीं में से एक है, जिसमें आपको 1 करोड़ रु तक का फायदा मिल सकता है।
जानिए पॉलिसी टर्म
इस प्लान में न्यूनतम सम एश्योर्ड है 1 करोड़ रुपये, जबकि अधिकतम सम एश्योर्ड की कोई लिमिट नहीं है। 1 करोड़ रु के बाद 5 लाख रु के मल्टीपल में जितना चाहे सम एश्योर्ड ले सकते हैं। प्लान में पॉलिसी टर्म 14 साल, 16 साल, 18 साल और 20 साल है। बात करें प्रीमियम जमा करने की अवधि की तो यह केवल 4 वर्ष है। वहीं निवेश करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।
अधिकतम आयु का नियम
इस पॉलिसी में एंट्री के लिए अधिकतम आयु के नियम अलग-अलग हैं। जैसे कि 14 साल की पॉलिसी के लिए 55 साल, 16 साल की पॉलिसी के लिए 51 साल, 18 साल की पॉलिसी के लिए 48 साल और 20 वर्ष की पॉलिसी के लिए 45 साल। एलआईसी ने 19 दिसंबर, 2017 को जीवन शिरोमणि की शुरुआत की थी। यह एक नॉन-लिंक्ड, सीमित प्रीमियम पेमेंट मनी बैक प्लान है। यह एक बाजार से जुड़ी लाभ योजना है और विशेष रूप से एचएनआई (हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स) के लिए बनाई गई है।
परिवार को सहायता
यह योजना गंभीर बीमारियों के लिए भी कवर ऑफर करती है। साथ ही इसमें तीन ऑप्शनल राइडर्स उपलब्ध हैं। योजना पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु लाभ के रूप में पॉलिसीधारक के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस पॉलिसी में पॉलिसीधारकों के जीवित रहने की स्थिति में तय अवधि के दौरान भुगतान की सुविधा दी गई है। इसके अलावा मैच्योरिटी पर एकमुश्त राशि भी दी जाती है।
क्या है सर्वाइवल बेनेफिट
सर्वाइवल बेनेफिट पॉलिसीधारकों के जीवित रहने पर आधारित एक निश्चित मुआवजा है। आगे जानिए इस इसका प्रोसेस :
1. 14 साल की पॉलिसी - 10वें और 12वें साल पर बीमित राशि का 30-30%
2. 16 साल की पॉलिसी - 12वें और 14वें साल पर सम एश्योर्ड का 35-35%
3. 18 साल की पॉलिसी -14वें और 16वें साल पर बीमित राशि का 40-40%
4. 20 साल की पॉलिसी - 16वें और 18वें साल पर सम एश्योर्ड का 45-45%
मिल सकता है लोन
इस पॉलिसी की एक विशेषता यह है कि ग्राहक पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसी के सरेंडर मूल्य पर लोन ले सकता है। हालांकि, यह लोन एलआईसी के नियमों और शर्तों के तहत ही दिया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications