नई दिल्ली, जुलाई 31। एलआईसी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। इसके पास ढेरों स्कीमें और पॉलिसी है। अच्छी बात यह है कि सरकारी बीमा कंपनी के पास बच्चों के फ्यूचर के लिए भी एक से एक शानदार प्लान है। एलआईसी कई बढ़िया चाइल्ड प्लान्स ऑफर करती है। इन प्लान्स की मदद से आप अपने बच्चों के फ्यूचर को सेफ कर सकते हैं। जरूरत के समय ये पॉलिसी काफी काम आएंगी। यहां हम आपको एलआईसी की तीन बेस्ट चाइल्ड पॉलिसी की जानकारी देंगे।
एलआईसी न्यू चिल्ड्रन मनीबैक प्लान
एलआईसी न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान या तो दादा-दादी या माता-पिता द्वारा 0 से 12 वर्ष की आयु के बच्चे के लिया जा सकता है। यह एक बीमा-सह-निवेश योजना है जो बच्चे के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने में मददगार होगी। इस स्कीम में तीन बार मनीबैक मिलेगा। बच्चे के 18, 20 और 22 साल की आयु पर पॉलिसी की 20-20 फीसदी रकम दी जाती है। 25 साल की आयु पर ये पॉलिसी मैच्योर हो जाएगी और बच्चे को बाकी 40 फीसदी मिलेगा। साथ ही बोनस भी दिया जाएगा।
अगर मनीबैक का फायदा न लें
अगर मनीबैक न लिया जाए तो ये पैसा सीधे मैच्योरिटी पर मिलेगा। एलआईसी न्यू चिल्ड्रन मनीबैक प्लान में कम से कम 10000 रु का निवेश जरूरी है। अधिकतम कोई जितना चाहे उतना निवेश कर सकता है। यदि किसी दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति में पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो पूरी बीमा राशि का भुगतान होगा, जिसमें बोनस भी शामिल होगा। आप प्रीमियम मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर अदा कर सकते हैं।
एलआईसी जीवन तरुण प्लान
इस पॉलिसी में बच्चे के 20 साल के होने तक प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है, जबकि पॉलिसी 25 साल की उम्र पूरी होने तक जारी रहती है। बच्चे के लिए जोखिम कवर 8 साल की उम्र या पॉलिसी शुरू होने की तारीख से 2 साल बाद, जो भी पहले हो, के बाद शुरू होता है। इस स्कीम में 4 तरह के ऑप्शन मिलेंगे। इनमें पहला है मैच्योरिटी पर 100 प्रतिशत राशि मिल जाना। दूसरा है 20 साल की आयु होने पर अगले 5 साल तक सालाना 5-5 फीसदी राशि मिलेगी। फिर 25 साल की आयु पर यानी मैच्योरिटी पर बाकी 75 फीसदी पैसा दे दिया जाएगा।
जानिए बाकी 2 ऑप्शन
तीसरा विकल्प है, 20 साल की आयु के बाद अगले 5 सालों तक 10-10 फीसदी पैसा मिलना। फिर मैच्योरिटी पर एक साथ 50 फीसदी पैसा दिया जाएगा। चौथा ऑप्शन भी मिलता-जुलता है। इसमें 5 साल तक 15-15 फीसदी पैसा मिलेगा और मैच्योरिटी पर 25 फीसदी बकाया राशि मिलेगी।
एलआईसी जीवन लक्ष्य
ये पॉलिसी ऐसी है, जिसे लेकर आप अपने बच्चे को नॉमिनी बनाएं तो उसे ढेरों फायदे मिलेंगे। एलआईसी जीवन लक्ष्य पॉलिसी के तहत यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो नॉमिनी को पॉलिसी का सालाना 10 फीसदी पैसा मिलेगा। जबकि बचे हुए प्रीमियम का भुगतान भी नहीं करना होगा। अंत में मेच्योरिटी पर सम एश्योर्ड का 110 फीसदी पैसा मिलेगा। साथ ही बोनस भी मिलेगा। प्रीमियम का भुगतान आप वार्षिक, अर्धवार्षिक, तिमाही या मासिक आधार पर किया जा सकता है। पॉलिसी में आपको इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग सर्विस (ईसीएस) का ऑप्शन भी मिलेगा। यह प्रीमियम भुगतान करने का एक बहुत आसान तरीका है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications