
Edelweiss Financial NCD Issue : क्या आप एफडी या पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं में निवेश करना पसंद करते हैं? अगर हां तो यह खबर आपके काम की होगी। दरअसल हम यहां आपको एफडी और पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं से बेहतर निवेश के ऑप्शन के बारे में बताएंगे। ये ऑप्शन है डिबेंचर। आगे जानिए पूरी डिटेल।
एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड लाई इश्यू
एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने 2023 की शुरुआत गैर-परिवर्तनीय/नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) इश्यू के साथ की है। ये 400 करोड़ रुपये का पब्लिक एनसीडी इश्यू लेकर आई है। कंपनी लगातार एनसीडी जारी करती रहती है। इस समय इस पर एनसीडी की बकाया देनदारियां (मार्च 2022 तक) लगभग 15,500 करोड़ रुपये हैं।
कितना मिलेगा रिटर्न
निवेशकों को 24 महीने से 120 महीने की अवधि के लिए डिबेंचर की 10 कैटेगरियों में से किसी एक को चुनना होगा। ब्याज दर की पेशकश मासिक, वार्षिक और अंत में कुल मिला कर की जाएगी। आप इनमें से कोई भी विकल्प चुन सकेंगे। ब्याज दर प्रति वर्ष 9 प्रतिशत से लेकर 10.45 प्रतिशत तक होगी।
कम से कम कितना निवेश जरूरी
कंपनी ने इससे पहले अक्टूबर 2022 में जो एनसीडी इश्यू पेश किया था, उसमें प्रस्तावित उच्चतम कूपन दर (ब्याज दर) प्रति वर्ष 10 प्रतिशत थी। नये एनसीडी 1,000 रुपये के फेस वैल्यू के साथ आते हैं और आप न्यूनतम 10,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं। आप इन एनसीडी को केवल डीमैटरियलाइज्ड फॉर्मेट में ही निवेश और होल्ड कर सकते हैं। इसलिए, आपके पास एक डीमैट खाता होना जरूरी है।
एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज का बिजनेस
एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज भारत के विभिन्न शहरों में फाइनेंशियल सेक्टर में अच्छी तरह से कैपिटलाइज्ड, डाइवर्सिफाई बिजनेस ग्रुप है। इसकी अधिकतर इनकम इसके होलसेल बिजनेस से आती है, पर समूह वेल्थ मैनेजमेंट, एसेट मैनेजमेंट, कैपिटल मार्केट, बीमा और एसेट रीकंस्ट्रक्शन से संबंधित कई नॉन-लेंडिंग बिजनेस करती है। कंपनी की बैंकिंग और फाइनेंस इंडस्ट्री में हाइली विजिबल और विश्वसनीय प्रेजेंस है। कंपनी के पास अच्छी नकदी और बैंक बैलेंस है, जो इसकी कुल फाइनेंशियल देनदारियों का लगभग 10 प्रतिशत हैं। इस लिहाज से इसकी लिक्विडिटी स्थिति अच्छी है। यह बकाया देनदारियों पर पर्याप्त ब्याज कवर को इनेबल और प्रोवाइड करता है। डिबेंचरों का आवंटन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
चेक करें रिटर्न पाने के ऑप्शन
आपको चार अवधियों के लिए निवेश कर सकते हैं - 2 साल, 3 साल, 5 साल और 10 साल। ब्याज पाने के 3 विकल्प हैं - हर महीने, सालाना और मैच्योरिटी पर एक साथ। पर 2 साल के लिए निवेश करने पर आपको मासिक ब्याज पाने का ऑप्शन नहीं मिलेगा। इनमें सबसे अधिक ब्याज मिलेगा 10.45 फीसदी, जो कि तब दिया जाएगा अगर आप सालाना ब्याज पाने का विकल्प 10 साल की अवधि के निवेश पर चुनते हैं। सबसे कम ब्याज 2 वर्ष की अवधि पर है। फिर चाहे आप 2 साल बाद एक साथ ब्याज लें या सालाना लें। एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज के पास अपनी 29 सहायक कंपनियां हैं। उनके माध्यम से ये उधार, एसेट मैनेजमेंट, एसेट रिकंस्ट्रक्शन, बीमा और वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज प्रोवाइड करती है। वे निवेशक जो डेब्ट ऑप्शन के जरिए रेगुलर इनकम हासिल करना चाहते हैं, यह इश्यू काफी बेहतर हो सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
