
Best Investment Tips : कई रोमांचक पलों के बाद अंत में फीफा वर्ल्ड कप 2022 का विजेता अर्जेंटीना बना। लियोनेल मेसी के नेतृत्व में अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2022 की टॉप टीम के रूप में उभरी। पर क्या आप जानते हैं कि आप इसी वर्ल्ड कप से निवेश के बढ़िया टिप्स सीख सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही टिप्स की जानकारी देंगे, ताकि आप हमेशा पैसा कमा सकें।
सेट करें टार्गेट
चाहे फुटबॉल का वर्ल्ड कप हो या निवेश कामयाबी हासिल करने के लिए आपको एक गोल तय करना ही होगा। बहुत संभावना है कि आप न जानते हों दुनिया की टॉप टीमें विश्व कप जीतने के लिए एक-दो दिन तैयारी नहीं करती हैं, बल्कि वे इस काम के लिए 10-12 साल के लिए प्लान बनाती हैं। अर्जेंटीना का जीतना कई सालों पहले बनाई गई उनकी योजना का रिजल्ट है। इसी तरह आपको एक टार्गेट रखना है और उसके लिए प्लानिंग के साथ निवेश करना है। नई कार खीरदनी हो या घर खरीदना हो आपको एक लक्ष्य रखना होगा। फिर प्लानिंग के साथ आगे बढ़ते जाएं। योजना बनाएं, सबसे बेहतर निवेश का ऑप्शन चुनें और निवेश करें, पर मुद्रास्फीति पर भी नजर रखें।
टॉप फरफॉर्मर वालों को ट्रैक करें
फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले कुछ बड़े खिलाड़ियों पर सबकी नजर थी, जिनमें मेसी शामिल हैं। उनके कुछ मैच निराशाजनक रहे, पर सही समय उन्होंने टीम को जीत दिलाई। अगर आप इक्विटी में निवेश करते हैं तो इसी तरह आपको टॉप शेयरों और म्यूचुअल फंड्स पर रखनी होगी, जो उस समय भी दमदार रिटर्न दे। लेकिन जब आप ऐसा कोई शेयर या म्यूचुअल फंड चुनें तो जान लें कि जरूरी नहीं कि वो आगे भी वैसा ही रिटर्न देगा, जो उसने पहले दिया हो। पर कुछ चीजें जरूर करें। जैसे कि लंबी अवधि में पैसा बनाने के लिए ब्लू-चिप स्टॉक्स पर फोकस करें। अलग-अलग सेक्टरों में निवेश करें और बेहतर रिटर्न के लिए प्रतीक्षा करें।
बेंचमार्क पर नजर रखें
विश्व कप जीतने के लिए सैकड़ों टीमें फीफा में किस्मत आजमाती हैं। पर अब तक केवल 8 देश ही विश्व कप जीत पाए हैं। इसी तरह बिजनेस वर्ल्ड में हजारों कंपनियां आगे बढ़ने की कोशिश करती हैं, पर कुछ चुनिंदा कंपनियां ही टॉप तक पहुंचती हैं। अब समझिए कि निफ्टी 50 एक इंडेक्स है जो भारत में टॉप कंपनियों में से 50 को ट्रैक करता है। जो कंपनियां इसे हराएं वो बेहतर रिटर्न देती हैं। यानी चुनिंदा टॉप टीमों की तरह ही टॉप कंपनियां निवेश के लिए बेहतर होती हैं, जिन्हें आपको पैसा लगाना चाहिए।
संतुष्ट न हों
जर्मनी विश्व कप में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले देशों में से एक है। लेकिन उन्हें पहले दौर में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। एक गलती की उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी और वे नॉकआउट में पहुंचने में असफल रहे। जर्मनी ने जो गलती की वह न करें, समय-समय पर अपने पोर्टफोलियो को देखें। यदि आपका पोर्टफोलियो आपके लक्ष्यों के अनुरूप नहीं है, तो अपने जोखिम प्रोफाइल को कम करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किसी सलाहकार की मदद लें।
More From GoodReturns

11 सितंबर से बदल रहा है म्यूचुअल फंड का TER, SIP निवेशकों के लिए अलर्ट

स्पैम कॉल्स और मैसेज से मिलेगी मुक्ति! ट्राई के नए सख्त नियमों से बदल जाएगा आपका अनुभव

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

डॉलर के मुकाबले रुपया 94.6 के पार: आपकी बचत और विदेश यात्रा पर क्या होगा असर?

स्पैम कॉल्स और 'डिजिटल अरेस्ट' का खतरा: TRAI और CERT-In की नई चेतावनी, तुरंत करें ये काम

HSBC क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: 15 सितंबर तक फॉरेक्स फीस माफ, ऐसे बचाएं हजारों रुपये

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

जन्माष्टमी पर बैंक बंद: क्या आज कटेगी आपकी EMI और क्रेडिट कार्ड का पैसा?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
