Latest interest rates of post office deposit schemes: पोस्ट ऑफिस में इस वक्त बैंक से भी ज्यादा ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस की 3 जमा योजनाओं पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह से टैक्स फ्री है। वहीं देश में सिर्फ पोस्ट ऑफिस में जमा पैसा ही पूरी तरह से सुरक्षित है। क्योंकि पोस्ट ऑफिस में जमा पैसा की सुरक्षा की गारंटी भारत सरकार देती है।
पोस्ट ऑफिस में जमा पैसे पर जहां सुरक्षा की गारंटी भारत सरकार देती है, वहीं ऐसी गांरटी देश में कहीं और नहीं मिलती है। देश के सरकारी और प्राइवेट बैंकों में जमा पैसे की सुरक्षा की केवल 5 लाख रुपये तक की गारंटी होती है। यानी बैंकों में 5 लाख रुपये से ज्यादा जमा पैसा पूरी तरह से सुरक्षित नहीं होता है। ऐसे में आइये जानते हैं पोस्ट ऑफिस की सभी स्कीमों की लेटेस्ट ब्याज दरें।

डाकघर आवर्ती जमा (आरडी) योजना में इस वक्त 6.5 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। इस योजना में पैसा 5 वर्ष के लिए जमा करना होता है।
डाकघर मासिक आय योजना में इस वक्त 7.4 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। इस योजना में पैसा 5 वर्ष के लिए जमा करना होता है।
डाकघर सावधि जमा में 1 वर्ष के लिए 6.9 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
डाकघर सावधि जमा में 2 वर्ष के लिए 7 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
डाकघर सावधि जमा में 3 वर्ष के लिए 7 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
डाकघर सावधि जमा में 5 वर्ष के लिए 7.5 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
किसान विकास पत्र (केवीपी) में इस वक्त 7.5 ब्याज मिल रहा है। इस योजना में 30 महीने का लॉकइन पीरियड होता है।
सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) में इस वक्त 7.1 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। इस योजना में पैसा 15 वर्ष के लिए जमा करना होता है। पीपीएफ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पर मिला पूरा ब्याज टैक्स फ्री होता है।
सुकन्या समृद्धि योजना में इस वक्त 8 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। यह योजना बेटी के 21 वर्ष की उम्र तक चलती है। इस स्कीम में मिला पैसा पूरी तरह से टैक्स फ्री होता है।
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) में इस वक्त 7.7 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। इस योजना में पैसा 5 वर्ष के लिए जमा करना होता है। इस स्कीम में मिला पूरा पैसा टैक्स फ्री होता है।
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में 8.2 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। इस योजना में पैसा 5 वर्ष के लिए जमा करना होता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
