Latest Interest Rates of Post Office Savings Schemes: पोस्ट ऑफिस में एक से बढ़कर एक बचत योजनाएं हैं। इनमें जहां काफी ज्यादा ब्याज मिलता है, बल्कि कईयों में तो इनकम टैक्स की छूट भी मिलती है। सबसे अच्छी बात है कि कुछ स्कीमों में तो मिलने वाला ब्याज टैक्स फ्री भी होता है।
आइये जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस की स्कीमों के बारे में और उनके लेटेस्ट ब्याज के बारे में। बैंकों की तरह पोस्ट ऑफिस में भी आरडी कराई जा सकती है। यहां पर 5 साल के लिए आरडी होती है। आरडी पर पोस्ट ऑफिस में इस वक्त 6.5 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम पर आयकर की छूट नहीं मिलती है और इसमें मिलने वाले ब्याज पर नियमानुसार आयकर देना होता है।

इसके अलावा पोस्ट ऑफिस में एक और अच्छी स्कीम है, जिसका नाम है मंथली इनकम स्कीम। इसे आमतौर पोस्ट ऑफिस एमआईएस भी कहा जाता है। इस स्कीम पर इस वक्त 7.4 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। एमआईएस 5 साल की जमा स्कीम है, जिस पर हर माह ब्याज दिया जाता है। अकेले नाम 9 लाख रुपये और संयुक्त नाम से 15 लाख रुपये अधिकतम जमा कराया जा सकता है। इस स्कीम में जमा पैसे पर आयकर की छूट नहीं मिलती है और मिलने वाले ब्याज पर नियमानुसार आयकर देना होता है।
बैंक में एफडी की तरह पोस्ट आफिस में टीडी यानी टाइम डिपॉजिट होता है। यह 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए कराया जा सकता है। एक साल की टीडी पर
6.9 प्रतिशत, 2 और 3 साल की टीडी पर 7 प्रतिशत, और 5 साल की टीडी पर 7.5 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। 5 साल की टीडी में अधिकतम जमा 1.5 लाख रुपये पर आयकर की धारा 80सी के तहत आयकर छूट ली जा सकती है। हालांकि ब्याज पर नियमानुसार टैक्स चुकाना पड़ता है।
वहीं किसान विकास पत्र में जमा पैसा 115 महीने में डबल हो जाता है। किसान विकास पत्र (केवीपी) में इस वक्त 7.5 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम में जमा पैसे पर आयकर की छूट नहीं मिलती है और मिलने वाले ब्याज पर नियमानुसार आयकर देना होता है।
पीपीएफ पर भी काफी अच्छा ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम पर इस वक्त 7.1 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। यह स्कीम 15 साल की है, जिसमें हर साल पैसा जमा करना होता है। इस स्कीम में हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है। इस जमा पर आयकर की धारा 80सी के तहत आयकर की छूट ली जा सकती है। इसके अलावा पीपीएफ में पैसे जमा करने का सबसे बड़ा फायदा इससे स्कीम पूरी होने पर मिलने वाला ब्याज परी तरह से आयकर से मुक्त होता है।
वहीं सुकन्या समृद्धि योजना में जमा पैसे पर आयकर की छूट दिलाती है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बालिकाओं के नाम पर खाता खोला जा सकता है। इस स्कीम के तहत इस वक्त 8 फीसदी ब्याज मिल रहा है। यह 21 साल की जमा स्कीम है, और बेटी के बड़ा होने पर पूरा पैसा वापस मिल जाता है।
पोस्ट ऑफिस की एक और अच्छी स्कीम का नाम नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट है। इसे आमतौर पर एनएससी के नाम से जाना जाता है। पोस्ट ऑफिस एनएससी पर इस वक्त 7.7 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम में पैसा 5 साल के लिए जमा होता है। इस स्कीम में अधिकतम डेढ़ लाख रुपये जमा करके आयकर की धारा 80सी के तहत छूट पाई जा सकती है। हालांकि इस स्कीम से मिलने वाले ब्याज पर नियमानुसार आयकर देना होता है।
अंतिम स्कीम के रूप में पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम है। यह स्कीम 5 साल के लिए होती है। यहां पर जमा पैसे पर इस वक्त 8.2 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम में इनकम टैक्स का पूरा फायदा मिलता है। यहां पर जमा पैसे पर भी आयकर की छूट मिलती है और इस स्कीम का पूरा ब्याज भी टैक्स फ्री होता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications