Fixed Deposit Latest Interest Rate: जब बात निवेश की आती है तो सबसे पहले मन में एफडी, आरडी, पोस्ट ऑफिस स्कीम इन सभी का ख्याल आता है।
आज भी लोग पैसे इंवेस्ट करने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट को चुनते हैं। इसमें गारंटीड रिटर्न के साथ सुरक्षा भी रहती है और जोखिम की संभावना न के बराबर होती है।

फिक्स्ड डिपॉजिट के तहत मिलने वाले इंटरेस्ट रेट्स में बैंक लगातार बदलाव करते रहते हैं और हाल ही में मई महीने के अंत में भी बैंकों ने एफडी पर इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी की है।
अगर आपने भी इन 10 बैंकों की एफडी में निवेश कर रखा है तो आपको हम बताएंगे कि कितना फायदा आपको होगा।
IDFC बैंक
IDFC बैंक ने लेटेस्ट एफडी इंटरेस्ट रेट्स 15 मई, 2024 से लागू किए हैं। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 3 फीसदी से 7.90 फीसदी तक इंटरेस्ट रेट्स ऑफर करता है। सिनियर सिटीजन्स को बैंक 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा स्प्रेड प्रदान करता है और 500 दिनों की अवधि पर बैंक 8 फीसदी और 8.40 फीसदी की अधिकमत ब्याज देता है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
भारतीय स्टेट बैंक ने भी 2 करोड़ रुपए से कम अमाउंट की फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी की है।
RBL Bank
आरबीएल बैंक ने भी 2 करोड़ रुपए से कम अमाउंट की फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी की है।
Capital Small Finance बैंक
ये बैंक नॉर्मल कस्टमर्स को 3.5 फीसदी से 7.55 फीसदी और सिनियर सिटीजन्स को 4 फीसदी से 8.05 फीसदी के बीच इंटरेस्ट रेट ऑफर करता है।
City Union Bank
बैंक 400 दिनों की अवधि वाले एफडी पर 7.25 फीसदी और 7.75 फीसदी की सबसे ज्यादा ब्याज दर देता है। सिटी यूनियन बैंक ने भी 2 करोड़ रुपए से कम अमाउंट की फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट्स में बदलाव किए हैं।
Utkarsh Small Finance Bank
यह लेटेस्ट एफडी इंटरेस्ट रेट्स 1 मई, 2024 से लागू हैं। Utkarsh Small Finance बैंक ने भी 2 करोड़ रुपए से कम अमाउंट की फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट्स में बदलाव किए हैं। बैंक नॉर्मल कस्टमर्स को 4 फीसदी से 8.50 फीसदी के बीच इंटरेस्ट रेट ऑफर करता है।
Yes Bank
इस एफडी रेट के बदलाव के तहत अब नॉर्मल कस्टमर्स को 3.25 फीसदी से 8 फीसदी तक का इंटरेस्ट रेट मिलेगा। जबकि सिनियर सिटीजन्स को 3.75 फीसदी से 8.50 फीसदी के बीच इंटरेस्ट रेट ऑफर किया जाएगा।
IndusInd Bank
इस बैंक की लेटेस्ट एफडी इंटरेस्ट रेट्स 1 मई, 2024 से लागू हुई थी, बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 3.50 फीसदी से 7.99 फीसदी तक इंटरेस्ट रेट्स ऑफर करता है।
Utkarsh Small Finance Bank
इस बैंक ने भी 2 करोड़ रुपए से कम अमाउंट की फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट्स में बदलाव किए हैं। बैंक 2 साल से 3 साल की अवधि पर 8.50 फीसदी और 9.10 फीसदी का सर्वाधिक इंटरेस्ट रेट ऑफर करता है।
Unity Small Finance Bank
Unity Small Finance बैंक ने भी 2 करोड़ रुपए से कम अमाउंट की फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट्स में बदलाव किए हैं। इसके तहत बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि में मैच्योर होने वाली एफडी पर नॉर्मल कस्टमर्स को 4.50 फीसदी से 9 फीसदी तक इंटरेस्ट रेट्स ऑफर करता है।
More From GoodReturns

म्यूचुअल फंड में निवेश: आज पैसा लगाएं या सोमवार का इंतजार? NAV का गणित समझें

FD, लिक्विड फंड या T-Bills: 2026 में निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

31 जुलाई को खत्म हो रहे हैं क्रोमा और एप्पल के बैंक ऑफर्स: खरीदारी से पहले जान लें ये जरूरी नियम

PPF और SSY में ब्याज का गणित: 5 अगस्त से पहले क्यों जमा करें पैसा? जानें नियम

अगस्त 2026 में बैंक की लंबी छुट्टियां: क्या आपकी EMI और SIP पर पड़ेगा असर?

ITR डेडलाइन चूक गए? 31 दिसंबर तक ऐसे भरें बिलेटेड रिटर्न, बचें भारी पेनल्टी से

WhatsApp पर 'Scholarship-QR' स्कैम का बड़ा खतरा: खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, तुरंत अपनाएं ये सुरक्षा टिप्स

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही

10 साल के G-sec की आज नीलामी: FD या म्यूचुअल फंड, निवेश के लिए क्या है बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications