
Weekly change in gold and silver rates: बीते हफ्ते सोना और चांदी दोनों के रेट में बढ़त दर्ज हुई है। इसके अलावा दोनों के रेट ऑल टाइम हाई पर बंद हुए हैं। वहीं बीते हफ्ते 14 अप्रैल को सोने और चांदी का कारोबार अम्बेडकर जयंती के चलते बंद रहा था।
जहां तक सोने के रेट में वीकली अंतर की बात है तो इसमें बढ़त दर्ज हुई है। 24 कैरेट सोना गुरुवार को 60880 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोने का रट सोमवार को 60355 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान 525 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी दर्ज हुई है।
जहां तक चांदी के रेट का सवाल है, तो इसमें भी तेजी दर्ज हुई है। गुरुवार को जहां चांदी का रेट 75869 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का यह रेट सोमवार को 74556 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते में चांदी का रेट 1313 रुपये प्रति किलो बढ़ा है।
बीते गुरुवार से पहले सोने का ऑलटाइम हाई रेट 5 अप्रैल 2023 में बन था। उस वक्त सोना 60781 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं गुरुवार को यह रेट बढ़कर 60880 रुपये पर बंद हुआ है। यह नया ऑल टाइम हाई है।
वहीं चांदी का अभी तक ऑलटाइम हाई रेट 75,000 रुपये का था। यह रेट अप्रैल 2011 में बना था। लेकिन अब चांदी का नया ऑल टाइम हाई रेट 75869 रुपये प्रति किलो का है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शनिवार को सोने की 5 जून 2023 की फ्यूचर ट्रेड 890.00 रुपये की गिरावट के साथ 60,348.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड होकर बंद हुई। वहीं चांदी की 5 मई 2023 की फ्यूचर ट्रेड 1262.00 रुपये की गिरावट के साथ 75,665.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड होकर बंद हुई।

More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications