Weekly change in gold rate: गोल्ड और चांदी के साप्ताहिक रेट में उल्टा रुख देखने को मिला है। जहां गोल्ड का रेट बढ़ा है, वहीं चांदी के दाम में कमी आई है। वहीं अगर जानकारों की राय देखी जाए तो उनको 2023 में सोने के दाम में तेजी की उम्मीद है।
बीते हफ्ते 24 कैरेट सोने का रेट बढ़ा है। सोने का रेट बीते शुक्रवार को 59455 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। वहीं सोमवार को साोने का रेट 59270 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान सोने के रेट में 185 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी दर्ज हुई है।

वहीं बीते हफ्ते चांदी का रेट कम हुआ है। बीते शुक्रवार को चांदी का रेट 74622 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। वहीं चांदी का रेट सोमवार को 75066 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 444 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
वहीं अगर देखा जाए तो 2023 में जानकारों की राय है कि सोने के रेट में बढ़त आ सकती है। एंजल वन के उपाध्याक्ष प्रथमेश माल्या के अनुसार सोने का रेट 2023 में 68,000 रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकता है। वहीं अगर सोना 57,000 रुपये से लेकर 58,000 रुपये के स्तर तक आ जाए, तो खरीदना काफी फायदेमंद हो सकता है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार भी 2023 में सोने में कुल मिलाकर तेजी का रुख है। ऐसे में घरेलू बाजार में मध्यम अवधि में सोने की कीमतें 65,000 रुपये के स्तर से ऊपर पहुंच सकती हैं।
वहीं रेलिगेयर ब्रोकिंग के शोध उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा का भी सोने पर पॉजिटिव रुझान है। इनके अनुसार मध्यम से दीर्घकालिक समय में घरेलू बाजार में सोना पहले 62,600 रुपये और फिर 68,150 रुपये प्रति दस ग्राम का स्तर दिखा सकता है।
वहीं इस वक्त सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2,191 रुपये सस्ता बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 4 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
वहीं चांदी भी अपने ऑलटाइम हाई से 1842 रुपये नीचे बिक रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का 4 मई 2023 को बनाया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications