Top 10 companies of the country in terms of market cap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों की मार्केट कैप में बीते हफ्ते 2,28,690.56 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। निवेशकों का सबसे ज्यादा पैसा एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने डुबाया है। बीते हफ्ते सेंसेक्स 1,829.48 अंक या 2.69 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुआ तो नेशनल स्टॉक का निफ्टी 518.1 अंक 2.56 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ। ध्यान रहे कि बीते हफ्ते मंगलवार को 'गणेश चतुर्थी' के मौके पर शेयर बाजार बंद रहे थे।
बीते हफ्ते देश की टॉप 10 मार्केट कैप वाली कंपनियों में से केवल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और हिंदुस्तान यूनिलीवर की ही मार्केट कैप बढ़ी, बाकी 8 कंपनियों ने नुकसान ही कराया है।

बीते हफ्ते एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 99,835.27 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 11,59,154.60 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 71,715.6 करोड़ रुपये घटकर 15,92,661.42 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 29,412.17 करोड़ रुपये कम होकर 6,65,432.34 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं भारती एयरटेल की मार्केट कैप 12,964.55 करोड़ रुपये कम होकर 5,10,759.01 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
इसी दौरान इन्फोसिस की मार्केट कैप 6,744.34 करोड़ रुपये घटकर 6,20,893.53 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। आईटीसी की मार्केट कैप 6,484.52 करोड़ रुपये कम होकर 5,52,680.92 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 1,266.37 करोड़ रुपये कम होकर 4,52,773 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एसबीआई की मार्केट कैप 267.74 करोड़ रुपये कम होकर 5,33,781.04 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
वहीं दो कंपनियों ने बीते हफ्ते कमाई भी कराई है। इसमें पहला नाम हिंदुस्तान यूनिलीवर का है, जिसकी मार्केट कैप 2,913.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5,83,239.04 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा टीसीएस की मार्केट कैप 1,024.53 करोड़ रुपये बढ़कर 13,18,228.14 करोड़ रुपये हो गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस इंडस्ट्रीज 15,92,661.42 करोड़ रुपये
- टीसीएस 13,18,228.14 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 11,59,154.60 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 6,65,432.34 करोड़ रुपये
- इन्फोसिस 6,20,893.53 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,83,239.04 करोड़ रुपये
- आईटीसी 5,52,680.92 करोड़ रुपये
- एसबीआई 5,33,781.04 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 5,10,759.01 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस 4,52,773 करोड़ रुपये
नोट: यहां पर मार्केट कैप की गणना शुक्रवार को शेयर बाजार बंद पर कंपनियों के शेयर के रेट के हिसाब से की गई है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
