Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा की महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की गई दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को बड़ा अपडेट मिला है। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को योजना की दूसरी किस्त जारी कर दी। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस बार 7,01,965 लाभार्थी महिलाओं के खातों में 2100 रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है।

सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि अब से योजना की किस्त हर महीने नहीं, बल्कि हर 3 महीने बाद एक साथ भेजी जाएगी। यानी महिलाओं को एक बार में 6300 रुपए मिलेंगे।
लाडो लक्ष्मी ऐप पर 9 लाख से ज्यादा आवेदन
यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से चलाई जा रही है। सरकार ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 109वें जन्मदिवस पर लाडो लक्ष्मी ऐप लॉन्च किया गया था। 30 नवंबर तक ऐप पर 9.05 लाख महिलाओं ने आवेदन किया, जिनमें से 7 लाख से ज्यादा महिलाएं पात्र पाई गईं।
सीएम सैनी ने बताया कि अब तक 5 लाख से अधिक महिलाओं ने आधार e-KYC पूरा कर लिया है, जबकि 1 लाख से ज्यादा महिलाओं का e-KYC अभी लंबित है।
24-48 घंटे में पूरा होता है वेरिफिकेशन
सरकार ने दावा किया है कि आवेदन प्रक्रिया तेज और सरल है। किसी भी महिला के आवेदन के बाद 24 से 48 घंटे के भीतर वेरिफिकेशन पूरा कर दिया जाता है। महिलाओं को मोबाइल पर मैसेज भेजकर लाइव फोटो अपलोड करने के लिए कहा जाता है। आधार डाटा के मिलान के बाद पेंशन आईडी जारी कर दी जाती है और किस्त सीधे खाते में भेज दी जाती है।
हर 3 महीने में 6300 रुपए, महिलाओं को बड़ी राहत
सूचना विभाग ने बताया कि योजना में बदलाव किया गया है ताकि महिलाओं को एक बार में पर्याप्त राशि मिले और वे घर की जरूरतों को बेहतर तरीके से संभाल सकें। अब हर तिमाही में महिलाओं को 6300 रुपए सीधे खाते में मिलेंगे। सरकार का कहना है कि इससे योजना का इम्प्लीमेंट और आसान होगा तथा भुगतान में देरी की समस्या भी खत्म होगी।
कौन ले सकता है योजना का लाभ?
सरकार ने ऐलिजिबिलिटी क्राइटेरिया आसान रखे हैं:
23 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाएं इस योजना के लिए योग्य हैं। परिवार की वार्षिक इनकम 1 लाख रुपए तक होनी चाहिए। जो महिलाएं पहले से किसी अन्य योजना से इतनी ही राशि प्राप्त करती हैं, उन्हें दोहरा फायदा नहीं दिया जाएगा।
लेकिन गंभीर बीमारियों कैंसर, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित महिलाएं अन्य योजनाओं का लाभ लेते हुए भी इस योजना से फायदा उठा सकती हैं।
महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने की बड़ी पहल
राज्य सरकार ने बजट 2025-26 में 5000 करोड़ रुपए का फंड केवल इस योजना के लिए निर्धारित किया है। सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उनके डेली खर्चों में सहायता करने का एक बड़ा कदम है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications