Lado Lakshmi Yojana 2nd Intallment, Payment Status, Eligibility for Scheme: लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ी 5.22 लाख से अधिक महिलाएं अपनी दूसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। हरियाणा सरकार की इस विशेष योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये दिए जाते हैं। आखिरी किस्त 1 नवंबर को जारी की गई थी, और अब लगभग एक महीना पूरा होने वाला है, जिससे दूसरी किस्त को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
करीब 5.22 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 2,100 रुपये की अगली किस्त कब जमा होगी, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। माना जा रहा है कि दिसंबर के पहले हफ्ते में दूसरी किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर कोई तारीख सामने नहीं आई है।
1 नवंबर को जारी हुआ थी पहली किस्त
लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त हरियाणा दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को 5 लाख 22 हजार 162 पात्र महिलाओं के खातों में भेजी गई थी, जिसमें प्रत्येक को ₹2,100 प्राप्त हुए थे। अब सभी लाभार्थी दूसरी किस्त का इंतजार कर रही हैं।

दूसरी किस्त की तारीख को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जिससे लाभार्थियों के बीच अनिश्चितता बनी हुई है। लगभग दो हफ्ते पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक बयान के बाद सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि सहायता राशि को 12 बार में बांटकर देने के बजाय साल में सिर्फ दो बार दिया जाए। इस प्रस्ताव के पीछे का तर्क यह है कि छोटी मासिक किस्तों से महिलाओं के हाथ में पर्याप्त राशि नहीं पहुंच पाती।
सरकार का मानना है कि यदि महिलाओं को एक बार में बड़ी रकम मिलती है, तो वे छोटा व्यवसाय शुरू कर सकती हैं, अपने घरों में सुधार कर सकती हैं, या किसी महत्वपूर्ण काम के लिए अहम कदम उठा सकती हैं, जिससे उनका सशक्तिकरण होगा।
सितंबर 2025 में शुरु हुई थी योजना
लाडो लक्ष्मी योजना, जिसकी शुरुआत 25 सितंबर 2025 को दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर हुई थी, का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनकी रोजमर्रा की जरूरतों में सहायता करना है। यह योजना मुख्य रूप से बीपीएल और कम आय वाले परिवारों की महिलाओं के लिए है।
हरियाणा सरकार ने इस योजना के लिए चालू वित्त वर्ष के बजट में ₹5,000 करोड़ का प्रावधान किया है। योजना के तहत, पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹2,100 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
किन महिलाओं को मिलता है योजना का लाभ?
इस योजना के लिए वे महिलाएं पात्र हैं जिनकी उम्र 23 साल या उससे अधिक है, और जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹1 लाख से कम है (FIDR में दर्ज)। इसके अतिरिक्त, आवेदक हरियाणा का निवासी होना चाहिए, या यदि वह शादी करके हरियाणा आई है, तो उसके पति को पिछले 15 साल से हरियाणा में रहना आवश्यक है। एक ही परिवार की कितनी भी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं, इस पर कोई संख्या सीमा नहीं है।
कैंसर मरीजों (स्टेज 3 और 4), दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित व्यक्तियों, या सरकार द्वारा बाद में जारी की जाने वाली इसी तरह की स्वास्थ्य-संबंधी योजनाओं का लाभ लेने वाली महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ भी उठा सकती हैं।
किन महिलाओं को नहीं मिलेगा इस योजना का फायदा?
हालांकि, कुछ सरकारी आर्थिक सहायता योजनाओं का लाभ ले रही महिलाएं DDLLY के लिए पात्र नहीं होंगी। इनमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा और बेसहारा महिलाओं की आर्थिक सहायता, दिव्यांग भत्ता, लाड़ली सामाजिक सुरक्षा भत्ता, कश्मीरी प्रवासी परिवारों की आर्थिक सहायता, बौनापन भत्ता, एसिड अटैक पीड़ितों की सहायता, विधुर और अविवाहित व्यक्तियों की सहायता योजना, और पद्म पुरस्कार प्राप्त व्यक्तियों का हरियाणा गौरव सम्मान या सरकार द्वारा समय-समय पर जारी अन्य समान योजनाएं शामिल हैं।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications