Ladki Bahin Yojana deadline extended: महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लिए ई-केवाईसी की समय सीमा 18 नवंबर, 2025 से बढ़ा दी गई है। बता दें कि कुछ कठिनाइयों के कारण इसके डेडलाइन को बढ़ाया गया है।

महाराष्ट्र सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति एस तटकरे की सोशल मीडिया पोस्ट X पर लिखा कि हाल के दिनों में हमारे राज्य में जो समस्याएं आई हैं, मुझे पूरी तरह से पता है कि 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन' योजना के तहत कई पात्र बहनें समय पर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाईं। इन कठिनाइयों को गंभीरता से लेते हुए, राज्य सरकार ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
लाडकी बहिन योजना की अगली डेडलाइन?
लाडकी बहिन योजना के लिए ई-केवाईसी पूरा करने की समय सीमा अब 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है।महाराष्ट्र सरकार की योजना के तहत, सरकार पात्र महिलाओं को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से हर महीने सीधे उनके बैंक खातों में वित्तीय सहायता देती है।
इस योजना का उद्देश्य 21 से 65 वर्ष की आयु की महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता सुनिश्चित करके, उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार लाकर, और परिवार में उनका फैसला लेने की भूमिका को मजबूत बनाकर उन्हें सशक्त बनाना है। इसके तहत प्रत्येक पात्र महिला को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रति माह 1,500 रुपये मिलते हैं।
महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के सभी लाभार्थियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर (ई-केवाईसी) सत्यापन अनिवार्य कर दिया है।
लाडकी बहन योजना के लिए e-KYC कैसे करें?
- लाभार्थी को वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर ई-केवाईसी बैनर पर क्लिक करें।
- ई-केवाईसी फॉर्म खुलेगा, लाभार्थी को अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा, आधार प्रमाणीकरण के लिए सहमति देनी होगी और "ओटीपी भेजें" पर क्लिक करना होगा।
- सिस्टम चेक करेगा कि आपका आधार नंबर स्वीकृत लाभार्थी सूची में है या नहीं। अगर नहीं, तो आपकी स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाई देगा- "आधार नंबर मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन योजना की पात्र सूची में नहीं है।
- लाभार्थी को आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा और सबमिट करना होगा।
- इसके बाद, लाभार्थी को अपने पति/पिता का आधार नंबर, कैप्चा कोड, सहमति दर्ज करनी होगी और "ओटीपी भेजें" पर क्लिक करना होगा।
- अपने पति/पिता के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद लाभार्थी को- (i) जाति वर्ग का चयन करना होगा (ii) मेरे परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/बोर्डों/वैधानिक निकायों में नियमित/स्थायी कर्मचारी नहीं है, न ही सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन प्राप्त कर रहा है। (हां/नहीं)। मेरे परिवार में केवल 1 विवाहित और 1 अविवाहित महिला ही लाभ ले रही हैं। (हां/नहीं)
- बॉक्स पर निशान लगाएं और सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक मैसेज आएगा- सफल। आपका ई-केवाईसी सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications