नई दिल्ली, मई 01। आज विश्व भर में मजदूर दिवस यानी लेबर डे मनाया जा रहा है। देश-विदेशों में मजदूरों के लिए कई तरह की सोशल और फाइनेंशियल योजनाएं चलाई जाती हैं। भारत में भी मोदी सरकार ने एक ऐसी ही योजना शुरू की थी। ये है प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएम-एसवाईएम)। इस योजना की शुरुआत 2019 में की गयी थी। इस योजना के तहत असंगठित श्रमिकों को मासिक 3000 रु (सालाना 36000 रु) तक की पेंशन दी जाती है। असल में संगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिए ईपीएफ जैसी कई योजनाएं पहले से रही हैं, मगर असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिए ऐसी कोई योजना नहीं थी। इसीलिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना को शुरू किया गया।
कितनी आयु पर मिलती है पेंशन
इस योजना के आपको 60 साल की आयु तक 55 रु से 200 रु तक मासिक तक का योगदान करना होता है। इसके बाद आपको हर महीने 3000 रु तक की पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है। ये योजना सिर्फ असंगठित श्रमिकों के लिए है। आवेदक की आयु योजना के लिए आवेदन करते समय 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। योजना के लिए आवेदक की मासिक आय 15,000 रु या उससे कम होनी चाहिए और वो एक टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए।
किसी अन्य स्कीम में न हो एनरोलमेंट
आवेदक ने राष्ट्रीय पेंशन योजना, कर्मचारी राज्य बीमा कॉर्प योजना या कर्मचारी भविष्य निधि योजना जैसी योजनाओं में आवेदन नहीं किया होना चाहिए। इस स्कीम में आपका योगदान इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी पेंशन चाहते हैं और आपकी आयु कितनी है। यदि आप 18 साल की उम्र में ही इस योजना से जुड़ जाएं तो आपको सिर्फ हर महीने 55 रु जमा करने होंगे। फिर 60 साल की आयु पर आपको 3000 रु हर महीने मिलने लगेंगे। 3000 रु मासिक पेंशन पाने के लिए 29 साल की आयु वालों को हर महीने 100 रु और 40 साल की आयु से जुड़ने पर हर महीने 200 रु का योगदान करना होगा।
कहां से करें आवेदन
आप अपनी चेक करने के बाद, करीबी सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) पर जाकर योजना के लिए नामांकन कर सकते हैं। सरकार के अनुसार इस योजना के लिए देश भर में 300,000 से अधिक सीएससी में आवेदन सेवा प्रदान की जा रही है।
किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
योजना के लिए नामांकन करने के लिए आपके पास बचत बैंक खाता या जन धन खाता होना चाहिए। इस योजना के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य है। ये योजना आपके बुढ़ापे में काफी फायदेमंद हो सकती है।
समय से पहले निकलने पर क्या होगा
यदि आप 10 वर्ष से कम की अवधि के अंदर इस योजना से बाहर निकलना चाहते हैं, तो बचत बैंक ब्याज दर के साथ आपके द्वारा जमा किया गया पैसा वापस कर दिया जाएगा। यदि सब्सक्राइबर 10 साल या उससे अधिक समय के बाद बाहर निकलता है, लेकिन 60 साल की उम्र से पहले, तो संचित ब्याज या बचत बैंक ब्याज दर, जो भी अधिक हो, के साथ उनसा योगदान वापस कर दिया जाएगा।
More From GoodReturns

11 सितंबर से बदल रहा है म्यूचुअल फंड का TER, SIP निवेशकों के लिए अलर्ट

स्पैम कॉल्स और मैसेज से मिलेगी मुक्ति! ट्राई के नए सख्त नियमों से बदल जाएगा आपका अनुभव

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

डॉलर के मुकाबले रुपया 94.6 के पार: आपकी बचत और विदेश यात्रा पर क्या होगा असर?

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

स्पैम कॉल्स और 'डिजिटल अरेस्ट' का खतरा: TRAI और CERT-In की नई चेतावनी, तुरंत करें ये काम

HSBC क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: 15 सितंबर तक फॉरेक्स फीस माफ, ऐसे बचाएं हजारों रुपये

इंदौर में फर्जी सिम का बड़ा खेल: अचानक गायब हो जाए फोन का नेटवर्क तो तुरंत करें ये काम, वरना खाली हो जाएगा बैंक

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

जन्माष्टमी पर बैंक बंद: क्या आज कटेगी आपकी EMI और क्रेडिट कार्ड का पैसा?

सितंबर में MCLR में बढ़ोतरी: क्या आपकी EMI बढ़ेगी? जानें बचने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
