नई दिल्ली, अक्टूबर 2। शेयर बाजार में एक से बढ़कर एक शेयर हैं। इन शेयरों ने निवेशकों का पैसा कई गुना तक कर दिया है। हालांकि इसमें समय अलग अलग लगा है। कुछ शेयरों ने यह काम 1 साल से कम में कर दिया है, तो कुछ शेयर ने यह काम कई साल में किया है। लेकिन कुछ शेयर ऐसे हैं, जिन्होंंने निवेशकों का पैसा कई गुना तक कर दिया है। आमतौर पर ऐसे शेयर को मल्टीबैगर शेयर कहा जाता है। आज हम ऐसे ही मल्टीबैगर शेयर के बारे में चर्चा करने जा रहे है। इस शेयर ने निवेशकों का पैसा कुछ ही साल में 40 गुना तक बढ़ा दिया है। यानी इस शेयर लगाया गया 1 लाख रुपये 40 रुपये हो गया है। वहीं अगर किसी ने इस शेयर में आज से कुछ साल पहले केवल 2,5 लाख रुपये लगा दिया होता तो उसकी वैल्यू इस वक्त 1 करोड़ रुपये होती।
आइये जानते हैं इस अच्छे शेयर के बारे में और इसने कितने समय निवेशकों को करोड़पति बना दिया।
जानिए इस मल्टीबैगर शेयर के बारे में
इस मल्टीबैगर शेयर का नाम है क्वालिटी फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड। इस शेयर ने निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस शेयर में आज से 5 साल पहले निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू करीब 40 गुना बढ़ चुकी है।
कहां से कहां पहुंच गया क्वालिटी फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के शेयर का रेट
क्वालिटी फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के शेयर का रेट आज से करीब 5 साल पहले यानी 28 सितंबर 2016 को 21.75 रुपये थी। वहीं यह शेयर बीते 1 अक्टूबर 2021 को 878.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस प्रकार इस शेयर ने निवेशकों का पैसा करीब 40 गुना बढ़ा दिया है। इस प्रकार इस शेयर ने करीब 3940 फीसदी का रिटर्न 5 साल में दिया है।
पिछले 6 में भी मिला है अच्छा रिटर्न
अगर किसी निवेशक ने आज से 5 साल पहले इस शेयर (क्वालिटी फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड) में निवेश न भी किया हो, लेकिन केवल 6 माह पहले ही निवेश कर दिया हो, तो उसे भी अच्छा रिटर्न मिल रहा है। अगर किसी ने आज से 6 माह पहले क्वालिटी फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब 16.30 लाख रुपये हो चुकी है।
शार्ट टर्म में भी दिया क्वालिटी फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के शेयर ने अच्छा रिटर्न
क्वालिटी फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के शेयर ने शार्ट टर्म में भी काफी अच्छा रिटर्न दिया है। इस शेयर ने केवल 1 माह में निवेशकों का पैसा दोगुना से ज्यादा किया है। आज से एक माह पहले यह शेयर 419.90 रुपये का था। वहीं यह 1 अक्टूबर को बढ़कर 878.90 रुपये का हो गया है। इस प्रकार इा शेयर ने 1 माह में निवेशकों का पैसा करीब 110 फीसदी कर दिया है। वहीं अगर इस शेयर का 1 साल का रिटर्न देखेंगे तो यह भी काफी अच्छा रहा है। क्वालिटी फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का शेयर एक साल में 61 रुपये के स्तर से बढ़कर से878.90 रुपये के स्तर पर आ गया है। इस प्रकार इस शेयर ने 1 साल में करीब 1340 फीसदी का रिटर्न दिया है।
जानिए कम समय में कितना बढ़ता पैसा
क्वालिटी फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के शेयर में अगर किसी निवेशक ने आज से 1 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसकी वैल्यू करीब 14.40 लाख रुपये होती। वहीं अगर आज से 5 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया गया होता तो उसकी वैल्यू 40.40 लाख रुपये होती। यानी अगर यह निवेश 2.5 लाख रुपये का होता तो यह बढ़कर 1 करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा ही हो गया होता।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications